Extramarital Affair: हरियाणा में शादी के 9 महीने बाद ही नवविवाहिता फरार, पति को 2 युवकों पर शक

₹64.73
Extramarital Affair: हरियाणा में शादी के 9 महीने बाद ही नवविवाहिता फरार, पति को 2 युवकों पर शक
Extramarital Affair: हरियाणा में करनाल के ब्याना चौकी क्षेत्र के एक गांव से विवाहित महिला संदिग्ध हालातों में लापता हो गई। महिला अपने साथ घर में रखे सोने चांदी के जेवरात भी लेकर गई है। उसके पति ने दो युवकों पर शक जताया है। 

करीब 9 पहले की उनकी शादी हुई थी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया है कि वह 11 जनवरी को अपने काम पर गया हुआ था। उसकी पत्नी घर पर अकेली ही थी। शाम को उसकी पत्नी 4 बजे घर से कहीं चली गई। 

उसने आस पड़ोस में भी तलाश की, लेकिन वह कहीं पर नहीं मिली। रिश्तेदारियों में भी पता किया, लेकिन कुछ भी जानकारी नहीं मिल पाई। उसने अपनी पत्नी के फोन पर कॉल भी किया, लेकिन कॉल नहीं मिला। उसके दो युवकों पर शक है। 

शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन दोनों युवकों को उसकी पत्नी के बारे में पता है और गहनता से पूछताछ की जाए, तो ये कुछ न कुछ बता सकते हैं। व्यक्ति ने बताया कि उसने घर की अलमारी को चेक किया तो वहां से सोने चांदी के गहने गायब थे। इसमें करीब आधा किलो चांदी की पाजेब भी शामिल है। 

पीड़ित ने बताया है कि उसकी पत्नी की उम्र करीब 20 साल है और चार फुट चार इंच की हाइट है। उसने लाल रंग का सूट और लाल रंग की कोटी पहनी हुई है। इंद्री थाना के जांच अधिकारी देवेंद्र ने बताया कि महिला के लापता होने की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now