Solar Eclipse 2024: अगले साल इस दिन छाएगा दुनिया में अँधेरा, जानिए किस दिन होगा पूर्ण सूर्य ग्रहण

₹64.73
Solar Eclipse 2024: अगले साल इस दिन छाएगा दुनिया में अँधेरा, जानिए किस दिन होगा पूर्ण सूर्य ग्रहण

Solar Eclipse 2024: अगले साल पूर्ण सूर्य ग्रहण होने जा रहा है। ये सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, 2024 को होगा और दिन सोमवार होगा। अमेरिका समेत कई देशों में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। वहीं पूरे महाद्वीप में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण का रास्ता वैज्ञानिकों ने उत्तर पश्चिमी मेक्सिको से अमेरिका होते हुए दक्षिणपूर्वी कनाडा तक जाने की बात कही है। वह रास्ता औसतन 115 मील (183 किलोमीटर) चौड़ा होगा। 4 मिनट 28 सेकंड तक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। इस दौरान दिन में अंधेरे का अनुभव हो जाएगा।

8 अप्रैल को मेक्सिको के साथ टेक्सास से मेन तक 15 अमेरिकी राज्यों के कुछ हिस्सों में संपूर्ण सूर्य ग्रहण दिखेगा। साथ ही कनाडा के पांच स्टेट के लोग पूर्ण ग्रहण देख देख सकेंगे। मेक्सिको के तट से दूर कुछ द्वीपों से गुजरने के बाद चंद्रमा की 124 मील चौड़ी (199 किलोमीटर) छाया उत्तरी अमेरिका के माजातलान में सुबह 11:07 बजे पहुंचेगी। जिसमें ग्रहण दक्षिणपूर्वी क्षितिज से 69º ऊपर होगा। पूरे ग्रहण पथ में सबसे बड़े ग्रहण का समय कुल मिलाकर 4 मिनट 28 सेकेंड होगा।

संपूर्ण ग्रहण में चंद्रमा सूर्य की डिस्क को पूरी तरह से रोकता हुआ महसूस होगा। समग्रता से पहले के क्षणों में प्रकाश का स्तर गिर जाएगा और इससे एक धुंधलका पैदा होगा। जिससे तापमान भी नाटकीय रूप से कम हो जाएगा। संपूर्ण ग्रहण के बाहर चंद्रमा की उपछाया एक आंशिक सूर्य ग्रहण बनाएगी। ये पूरे उत्तर, मध्य और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगी।

कभी भी नंगी आंखों से ना देखें सूर्य ग्रहण
सूर्य ग्रहण को देखने के लिए एक सोलर फिल्टर का उपयोग करना चाहिए। केवल संपूर्ण ग्रहण के सटीक क्षण के दौरान, जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक लेता है, तो आप नंगी आंखों से सूरज को देख सकते हैं। इसके अलावा सूरज ग्रहण देखने के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। सूर्य ग्रहण देखने के लिए चश्मा पहनना या दूरबीन में सौर फिल्टर लगाकर देखना बेहतर होता है। अमेरिकी महाद्वीप में इसके बाद 2045 में इस तरह का ग्रहण होगा।

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now