History of 18 February: जानिए देश और दुनिया का 18 फरवरी का इतिहास, पढ़िए पूरी ख़बर

₹64.73
History of 18 February: जानिए देश और दुनिया का 18 फरवरी का इतिहास, पढ़िए पूरी ख़बर

History of 18 February:  देश और दुनिया में 18 फरवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं।

18 फरवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1911 में आज ही के दिन भारत में विमान से पहली बार डाक पहुंचाने का काम हुआ था। 1971 में 18 फरवरी के दिन ही भारत ने अरवी सैटेलाइट स्टेशन के जरिये ब्रिटेन के साथ पहला उपग्रह संपर्क किया था।

18 फरवरी का इतिहास (18 February Ka Itihas) इस प्रकार है:
2014 में आज ही के दिन आंध्र प्रदेश का विभाजन कर तेलंगाना के रूप में देश के 29वें राज्य की स्थापना का प्रस्ताव लोकसभा में पारित किया गया था।
2008 में 18 फरवरी के दिन ही भारतीय रिजर्व बैंक ने स्विस बैंक यूडीएक एजी को देश में कारोबार करने की अनुमति दी थी।
2006 में आज ही के दिन भारत व पाकिस्तान के बीच थार एक्सप्रेस शुरू हुई थी।
2006 में 18 फरवरी के दिन ही महाराष्ट्र के पोल्ट्री फार्म में भारत का पहला फ़्लू केस दर्ज हुआ था।
1999 में आज ही के दिन बांग्लादेश और भारत के बीच बस सेवा पर समझौता हुआ था।
1998 में 18 फरवरी के दिन ही सी. सुब्रह्मणयम भारत रत्न से सम्मानित हुए थे।
1989 में आज ही के दिन अफ़ग़ान सरकार ने आपात स्थिति की घोषणा की थी।
1979 में 18 फरवरी के दिन ही सहारा रेगिस्तान में पहली और अब तक के रिकार्ड में अंतिम बार हिमपात की घटना हुई थी।
1971 में आज ही के दिन भारत ने अरवी सैटेलाइट स्टेशन के जरिये ब्रिटेन के साथ पहला उपग्रह संपर्क किया था।
1954 में 18 फरवरी के दिन ही पहले चर्च आफ साइंटोलॉजी की स्थापना लॉस एंजिलिस में की गई थी।
1946 में आज ही के दिन मुंबई में रॉयल इंडियन नेवी (नौसेना) का विद्रोह हुआ था।
1946 में आज ही के दिन मुंबई में रॉयल इंडियन नेवी (नौसेना) का विद्रोह हुआ था।
1943 में 18 फरवरी के दिन ही नाजी सेना ने व्हाइट रोज आंदोलन के सदस्यों को गिरफ्तार किया था।
1915 में आज ही के दिन प्रथम विश्वयुद्ध में जर्मनी ने इंग्लैंड की नाकेबन्दी की थी।
1911 में 18 फरवरी के दिन ही विमान से पहली बार डाक पहुंचाने का काम भारत में हुआ था।
1905 में आज ही के दिन श्यामजी कृष्णवर्मा ने इंडिया होमरूल सोसायटी की स्थापना लंदन में की थी।

18 फरवरी का इतिहास (18 February Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
1986 में आज ही के दिन भारतीय अभिनेत्री जिया माणेक का जन्म हुआ था।
1941 में 18 फरवरी के दिन ही अमेरिका के गायक इमा थॉमस का जन्म हुआ था।
1933 में आज ही के दिन भारतीय हिंदी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक निम्मी का जन्म हुआ था।
1927 में 18 फरवरी के दिन ही बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार ख़य्याम का जन्म हुआ था।
1925 में आज ही के दिन साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित हिंदी की कथाकार और निबंध लेखिका कृष्णा सोबती का जन्म हुआ था।
1899 में 18 फरवरी के दिन स्वतंत्रता सेनानी जयनारायण व्यास का जन्म हुआ था।
1894 में आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ रफ़ी अहमद क़िदवई का जन्म हुआ था।
1883 में 18 फरवरी के दिन भारतीय क्रांतिकारी मदन लाल ढींगरा का जन्म हुआ था।
1836 में आज ही के दिन भारत के महान संत और स्वामी विवेकानन्द के गुरु रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी का जन्म हुआ था।


18 फरवरी को हुए निधन
2016 में आज ही के दिन पद्म भूषण से सम्मानित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक अब्दुल राशिद ख़ान का निधन हुआ था।
1977 में 18 फरवरी के दिन ही अमेरिकी अभिनेता एंडी डिवाइन का निधन हुआ था। 
1546 में आज ही के दिन जर्मन धर्मसुधारक मार्टिन लूथर का निधन हुआ था।

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now