History of 1 February: जानिए देश और दुनिया का 1 फरवरी का इतिहास, पढ़िए पूरी खबर

₹64.73
History of 1 February:  जानिए देश और दुनिया का 1 फरवरी का इतिहास, पढ़िए पूरी खबर

History of 1 February:  1 फरवरी का इतिहास (1 February Ka Itihas) इस प्रकार है:

2017 में आज ही के दिन भारत में पहली बार 1 फरवरी को सुबह 11 बजे देश का आम बजट पेश किया गया था। आपको बता दें कि 93 साल बाद भारतीय बजट के इतिहास में रेल बजट को आम बजट में फिर से शामिल कर लिया गया था। 
2009 में 1 फरवरी के दिन ही मेलबर्न, आस्ट्रेलिया में भारत के महेश भूपति और सानिया मिर्ज़ा की जोड़ी ने पहली बार मिक्स्ड डबल का खिताब जीता था।
2009 में आज ही के दिन चार देशों के ‘पंजाब गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट’ में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 2-0 से शिकस्त दी थी।
2003 में 1 फरवरी के दिन ही अंतरिक्ष से वापिस लौटते समय हुई ‘कोलम्बिया यान दुर्घटना’ में भारत की कल्पना चावला सहित सात अंतरिक्ष यात्रियों की जान चली गई थी।
1998 में आज ही के दिन पीटर कोर्डा ने मार्सिलो रियोस को हराकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस चैंपियनशिप जीती थी।
1992 में 1 फरवरी के दिन ही केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली को नया नाम ‘राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली’ दिया गया था।
1985 में आज ही के दिन मोहम्मद अजहरूद्दीन ने कानपुर में शतक बनाकर लगातार तीन टेस्टों में शतक का विश्व रिकाॅर्ड बनाया था।
1977 में 1 फरवरी के दिन ही भारत के पहले राष्ट्रीय रेल संग्रहालय दिल्ली की स्थापना हुई थी।
1977 में आज ही के दिन ‘भारतीय तट रक्षक बल’ का गठन हुआ था।
1976 में 1 फरवरी के दिन ही ‘राष्ट्रीय संवाद समिति समाचार’ का गठन हुआ था।
1972 में आज ही के दिन ‘भारतीय अंतरराष्ट्रीय विमान पतनन प्राधिकरण’ का गठन हुआ था।
1964 में 1 फरवरी के दिन ही भारत में ‘यूनिट ट्रस्ट’ की स्थापना हुई थी।
1949 में आज ही के दिन ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ ने ‘एसोसिएटेड प्रेस ऑफ इंडिया’ का अधिग्रहण कर लिया था।
1924 में 1 फरवरी के दिन ही यू.एस.एस.आर. ने यूनाइटेड किंगडम को मान्यता दी थी।
1922 में आज ही के दिन असहयोग आंदोलन तेज करने की जानकारी महात्मा गांधी ने भारत के वायसराय को दी थी।
1884 में 1 फरवरी के दिन ही डाक बीमा योजना लागू हुई थी।
1881 में आज ही के दिन दिल्ली के सबसे पुराने कॉलेज सेंट स्टीफन काॅलेज की स्थापना हुई थी।
1855 में 1 फरवरी के दिन ही ईस्ट इंडिया रेलवे का विधिवत उद्घाटन हुआ था। 
1827 में आज ही के दिन कलकत्ता बंगाल क्लब की स्थापना हुई थी।

1 फरवरी का इतिहास (1 February Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
1955 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध कुश्ती पहलवान सतपाल सिंह का जन्‍म हुआ था।
1956 में 1 फरवरी के दिन ही भारतीय फिल्म अभिनेता ब्रह्मनंदन का जन्‍म हुआ था।
1957 में आज ही के दिन फिल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ का जन्‍म हुआ था।
1967 में 1 फरवरी के दिन ही भारतीय राजनीतिज्ञ शिशुपाल नाथु पाटले का जन्‍म हुआ था।
1971 में आज ही के दिन भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा का जन्‍म हुआ था।
1915 में 1 फरवरी के दिन ही हैजा के जीवाणु पर शोध कार्य करने वाले भारतीय वैज्ञानिक शंभुनाथ डे का जन्‍म हुआ था।
1861 में आज ही के दिन भारतीय स्वतंत्रता सेनानी ब्रह्मबांधव उपाध्याय का जन्‍म हुआ था।

1 फरवरी को हुए निधन
2003 में आज ही के दिन पहली भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री कल्‍पना चावला का निधन हुआ था।
1969 में 1 फरवरी के दिन ही प्रसिद्ध गांधीवादी विचारक और शिक्षाविद मगन भाई देसाई का निधन हुआ था।
1882 में आज ही के दिन हिमालयी इलाकों की खोज करने वाले पहले भारतीय नैन सिंह रावत का निधन हुआ था।

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now