History of 5 February: जानिए 5 फ़रवरी का देश और दुनिया का इतिहास, पढ़िए पूरी खबर

₹64.73
History of 5 February: जानिए 5 फ़रवरी का देश और दुनिया का इतिहास, पढ़िए पूरी खबर

History of 5 February: 5 फरवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2007 में आज ही के दिन भारत की सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला बनी थीं। 2010 में 5 फरवरी के दिन ही भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने नीदरलैंड इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 600 में से 596 अंक हासिल कर गोल्ड मेडल जीता था।


5 फरवरी का इतिहास (5 February Ka Itihas) इस प्रकार है:
2016 में आज ही के दिन वित्त मंत्रालय ने यू-टयूब चैनल लॉन्च किया था।
2010 में 5 फरवरी के दिन भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने नीदरलैंड इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 600 में से 596 अंक हासिल कर गोल्ड हासिल किया था।
2007 में आज ही के दिन भारत की सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला बनी थीं।
1999 में 5 फरवरी के दिन दक्षिणी अफ्रीका के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने संसद में राष्ट्र को संबोधित करते हुए अपना आखिरी भाषण दिया था और उसी साल मई में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
1996 में आज ही के दिन पहली बार जीएम टमाटरों से बनी प्यूरी इंग्लैंड के बाजारों में बिकनी शुरू हुई थी।
1992 में 5 फरवरी के दिन ही भारतीय क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर ने अपना आखिरी टेस्ट खेलकर क्रिकेट से संयास ले लिया था।
1971 में आज ही के दिन अपोलो 14 मिशन के अंतरिक्षयात्री चंद्रमा पर उतरे थे।
1970 में 5 फरवरी के दिन ही अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया था।
1922 में आज ही के दिन उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पास चौरी चौरा कस्बे में भीड़ ने पुलिस थाने में आग लगा दी थी जिसमें 22 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी।
1904 में 5 फरवरी के दिन ही क्यूबा देश अमेरिका के कब्जे से मुक्त हुआ था।


5 फरवरी का इतिहास (5 February Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
1990 में आज ही के दिन भारत के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का जन्म हुआ था।
1940 में 5 फरवरी के दिन ही स्विटजरलैंड के मशहूर चित्रकार एच.आर.गैगर का जन्म हुआ था।
1919 में आज ही के दिन राजनीतिज्ञ खुर्शीद आलम खान का जन्म हुआ था।
1916 में 5 फरवरी के दिन ही प्रसिद्ध कवि जानकी वल्लभ शास्त्री का जन्म हुआ था।

5 फरवरी को हुए निधन
2017 में आज ही के दिन मप्र केसरी के सम्मान से नवाजे गए बीजेपी के दिग्गज नेता हुकुमचंद यादव का निधन हुआ था।
2014 में 5 फरवरी के दिन ही प्रसिद्ध भजन गायिका जुथिका रॉयका निधन हुआ था।
2010 में आज ही के दिन भोजपुरी और हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता सुजीत कुमार का निधन हुआ था।


 

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now