History of 27 December: आज का इतिहास,जानें 27 दिसंबर की महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ

₹64.73
24 december history of india,24 december history of world,24 december history,december 24,24 december world history,24 december indian history,24 december,history of india,today in history,24 december history significance,december 24th in history,history of world,december 24th in indian history,24 december in history,today in history december 24,history of 24 december,december 24th in world history,history,24 december ka itihas

History of 27 December: यूरोप के दो शहरों पर 27 दिसंबर (27 December), 1985 को चरमपंथियों के हमलों में 16 लोगों की मौत हुई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इटली के रोम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए पहले हमले में छह बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई। इस घटना में तीन बंदूकधारियों सहित कुल 13 लोग मारे गए। दूसरी घटना में आस्ट्रिया के वियना हवाई अड्डे पर तीन हमलावरों ने तेल अवीव जाने वाले विमान के यात्रियों पर हथगोला फेंका और तीन लोगों की जान ले ली। देश-दुनिया के इतिहास में 27 दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-  

1797 : उर्दू के महान शायर मिर्जा गालिब का जन्म। 

1911 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान पहली बार ‘जन गण मन’ गाया गया।

1939 : तुर्की में भूकंप से लगभग चालीस हजार लोगों की मौत।
1949 में आज ही के दिन नीदरलैंड ने आधिकारिक रूप से इंडोनेशिया की स्वतंत्रता को स्वीकार किया था।
1945 में 27 दिसंबर को ही 29 सदस्य देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना हुई थी।
1945 में आज ही के दिन वैश्विक अर्थव्यवस्था को मज़बूती देने के लिए विश्व बैंक की स्थापना की गई थी।

1960 : फ़्रांस ने अफ़्रीका के सहारा रेगिस्तान में तीसरा परमाणु परीक्षण किया और परमाणु प्रक्षेपास्त्र विकसित करने के रास्ते पर एक कदम और आगे बढ़ गया।
1968 में आज ही के दिन चंद्रमा की परिक्रमा करने वाला पहला मानव मिशन अपोलो-8 प्रशांत महासागर में उतरा था।
1972 में 27 दिसंबर को ही उत्तरी कोरिया में नया संविधान प्रभाव में आया था।

1975 : झारखंड के धनबाद जिले में चासनाला कोयला खदान दुर्घटना में 372 लोगों की मौत। 

1979 : अफगानिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल के बाद सोवियत सेना ने हमला किया। 

1985 : यूरोप के विएना और रोम हवाई अड्डों पर चरमपंथियों के हमले में 16 लोग मारे गए और सौ से ज्यादा घायल हुए। 

2000 : आस्ट्रेलिया में विवाह पूर्व संबंधों को क़ानूनी मान्यता दी गई। 
2004 में आज ही के दिन भारत ने तीसरे और अंतिम वनडे में बांग्लादेश को हराकर शृंखला 2-1 से जीती थी।

2007 : पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की रावलपिंडी के पास बम हमले और गोलीबारी में मौत।

2008 में आज ही के दिन वी. शान्ताराम पुरस्कार समारोह में तारे जमीं पर को सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार मिला था।

27 दिसंबर का इतिहास (27 December Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
1965 में आज ही के दिन बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का जन्म हुआ था।
1942 में 27 दिसंबर के दिन ही परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक लांस नायक अल्बर्ट एक्का का जन्म हुआ था।
1937 में आज ही के दिन भारत के राजनेता तथा हिन्दी साहित्यकार शंकर दयाल सिंह का जन्म हुआ था।
1797 में 27 दिसंबर को ही उर्दू-फ़ारसी के प्रख्यात कवि मिर्जा ग़ालिब का जन्म हुआ था।
1571 में आज ही के दिन जर्मनी के गणितज्ञ और खगोलशास्त्री यूहान केपलर का जन्म हुआ था।

27 दिसंबर को हुए निधन
1923 में आज ही के दिन फ्रांसीसी इंजीनियर और आर्किटेक्ट गुस्ताव एफिल का निधन हुआ था।
1846 में 27 दिसंबर के दिन ही दक्षिण भारतीय कर्नाटक संगीत परंपरा के सर्वोत्कृष्ट संगीतज्ञों में से एक स्वाति तिरुनल का निधन हुआ था।

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now