History of 19 February: जानिए 19 फ़रवरी का देश और दुनिया का इतिहास, पढ़िए पूरी खबर

₹64.73
History of 19 February: जानिए  19 फ़रवरी का देश और दुनिया का इतिहास, पढ़िए पूरी खबर

History of 19 February:   देश और दुनिया में 19 फरवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 

19 फरवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1986 में आज ही के दिन भारत में पहली बार कम्प्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण टिकट की शुरुआत हुई थी। 2003 में 19 फरवरी के दिन ही संयुक्त अरब अमीरात ने दाऊद के भाई इक़बाल शेख और उसके सहयोगी एजाज पठान को भारत को सौंपा था।

19 फरवरी का इतिहास (19 February Ka Itihas) इस प्रकार है:
2008 में आज ही के दिन ही संस्कृत कवि स्वामी श्रीरामभद्राचार्य को उनके महांकाव्य श्री भार्वराधवीयम के लिए वाचस्पति सम्मान दिया गया था।
2006 में 19 फरवरी के दिन ही पाकिस्तान ने हत्फ द्वितीय (अब्दाली) मिसाइल का परीक्षण किया था।
2003 में आज ही के दिन संयुक्त अरब अमीरात ने दाऊद के भाई इक़बाल शेख और उसके सहयोगी एजाज पठान को भारत को सौंपा था।
2000 में 19 फरवरी के दिन ही तुवालू संयुक्त राष्ट्र का 189वां सदस्य बना था।
1999 में आज ही के दिन डेनमार्क के वैज्ञानिक डॉक्टर लेन वेस्टरगार्ड ने वाशिंगटन में प्रकाश की गति धीमी करने में सफलता पाई थी।
1993 में 19 फरवरी के दिन ही हैतो के पास समुद्र में एक जहाज़ डूबने से लगभग 1,500 यात्रियों की जान गई थी।
1986 में आज ही के दिन भारत में पहली बार कम्प्यूटरीकृत रेलवे आरक्षण टिकट की शुरुआत हुई थी।
1963 में 19 फरवरी के दिन ही सोवियत संघ क्यूबा से अपने काफी सैनिक हटाने के बारे में सहमत हुआ था।
1891 में आज ही के दिन अमृत बाजार पत्रिका का दैनिक प्रकाशन शुरू हुआ था।
1878 में 19 फरवरी के दिन ही थॉमस एडीसन ने फोनोग्राफ का पेटेंट कराया था।
1807 में आज ही के दिन तुर्की के साथ युद्ध में रूस को मदद देने ब्रिटिश सैनिक पहुंचे थे।

19 फरवरी का इतिहास (19 February Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
1949 में आज ही के दिन वैज्ञानिक पी बलराम का जन्म हुआ था।
1930 में 19 फरवरी के दिन ही दक्षिण भारतीय फ़िल्म निर्देशक के विश्वनाथ का जन्म हुआ था।
1925 में आज ही के दिन भारत के सुप्रसिद्ध शिल्पकार राम वी. सुतार का जन्म हुआ था।
1922 में 19 फरवरी के दिन ही भारतीय राजनीतिज्ञ बेअंत सिंह का जन्म हुआ था।
1900 में आज ही के दिन भारतीय राजनीतिज्ञ बलवंतराय मेहता का जन्म हुआ था।
1630 में 19 फरवरी के दिन ही मराठा साम्राज्य के पहले शासक छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म जुन्नर में हुआ था।
1473 में आज ही के दिन प्रसिद्ध यूरोपिय खगोलशास्त्री व गणितज्ञ निकोलस कॉपरनिकस का जन्म हुआ था।

19 फरवरी को हुए निधन
2016 में आज ही के दिन संयुक्त राज्य अमेरिका के उपन्यासकार हार्पर ली का निधन हुआ था।
2010 में 19 फरवरी के दिन ही फिल्म अभिनेता निर्मल पांडे का निधन हुआ था।
1992 में आज ही के दिन प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार नारायण श्रीधर बेन्द्रे का निधन हुआ था।
1956 में 19 फरवरी के दिन ही भारत के प्रसिद्ध विद्वान, शिक्षाशास्त्री और देशभक्त नरेन्द्र देव का निधन हुआ था।
1915 में आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी गोपाल कृष्ण गोखले का निधन हुआ था।
1895 में 19 फरवरी के दिन ही हिंदी के जाने माने प्रकाशक मुंशी नवलकिशोर का निधन हुआ था।
 

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now