Helicopter Emergency Lending: किसान के खेत में उतरा हेलीकॉप्टर, देखने के लिए उदमी सैकड़ों लोगों की भीड़, लेंडिंग की वीडियो हुई वायरल
₹64.73

Helicopter Emergency Lending: यमुनानगर के शादीपुर गांव के खेतों में सोमवार को उस समय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी जब उन्हें पता चला एक हेलीकॉप्टर खेतों में अचानक उतारा गया। यहां आकर पता चला यह तो सेना का हेलीकॉप्टर है। सेना के एक हेलीकॉप्टर चंडीगढ़ से उड़ान भरी थी। लेकिन जब यमुनानगर के गांव शादीपुर की सीमा में पहुंचा तो उसमें तकनीकी खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह देखकर खेतों में आसपास कार्य कर रहे किसान उस तरफ दौड़ पड़े।
पुलिस मौके पर पहुंची
वहीं, हेलीकॉप्टर उतरने की भनक लगते ही गांव के अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। देखते ही देखते ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई। लोग अपने-अपने मोबाइलों में इसकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। उधर, हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलते ही थाना सदर यमुनानगर एसएचओ भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। जिले का खुफिया तंत्र भी पहुंच गया।
सेना के अधिकारियों ने बताया कि हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी आ गई जिसके चलते इस प्रकार इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। करीब एक घंटा सेना के मैकेनिक द्वारा तकनीकी खराबी को दुरुस्त करने में लगा उसके बाद हेलीकॉप्टर सकुशल दोबारा से रवाना हो गया।
शादीपुर के किसान कर्ण सिंह ने बताया कि सुबह वह अपने खेतों में था। उसने देखा एक हेलीकॉप्टर खेतों में उतर रहा तो वह उस तरफ दौड़ पड़ा। इसी तरह मुकेश ने बताया कि सेना आबादी का ख्याल रखते हुए हेलीकॉप्टर को बहुत आसान तरीके से खेतों में इसे उतारा। वे यहां एक घंटा रहे, उसके बाद चले गए।