Haryana News: हरियाणा के OYO होटल में महिला के साथ घिनौनी हरकत, जानिए पूरा मामला

₹64.73
Haryana News: हरियाणा के OYO होटल में महिला के साथ घिनौनी हरकत, जानिए पूरा मामला

Haryana News: हरियाणा के जिला फरीदाबाद में बल्लभगढ़ थाना पुलिस ने रेप की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी सहित OYO होटल के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने बीते 6 नवंबर को एक महिला के साथ रेप किया था। 

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, एक महिला ने बल्लभगढ़ थाने में शिकायत देकर बताया था कि गांव प्रह्लादपुर, बल्लभगढ़ निवासी रितिक उसके साथ एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। 

इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती हो गई। बताया कि 6 नवंबर को रितिक उसे धोखे से OYO होटल ले गया। जहां पर रितिक और होटल मैनेजर आशीष उर्फ जानू निवासी त्रिखा कॉलोनी, बल्लभगढ़ ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जिसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। 

पुलिस ने आरोपी रितिक को गांव प्रह्लादपुर एरिया से और आरोपी आशीष को OYO होटल बल्लभगढ़ से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Tags

Share this story