Girls Racket: विदेशी लड़कियों के रैकेट का बड़ा खुलासा, पुलिस ने 26 लोगों को किया गिरफ्तार

₹64.73
Girls Racket: विदेशी लड़कियों के रैकेट का बड़ा खुलासा, पुलिस ने 26 लोगों को किया गिरफ्तार
Girls Racket: पंजाब में फगवाड़ा स्थित यूनिवर्सिटी से सटे लॉ गेट पर चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने 26 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें 4 भारतीय, 9 विदेशी लड़कियां और एक विदेशी लड़का भी शामिल है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने 9 विदेशी पासपोर्ट, 29 मोबाइल और करीब 45 हजार कैश बरामद किया है। पुलिस ने रेड करने के लिए 2 कॉन्स्टेबलों को ग्राहक बनाकर भेजा था। 

इसके बाद उनके इशारे पर टीम ने रेड की। थाना सतनामपुर में सभी के खिलाफ 2 अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं। दोनों केसों में जालंधर और अमृतसर के व्यक्तियों को सरगना बनाया गया है। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों के ग्राहक सिर्फ लड़के ही नहीं, बल्कि लड़कियां भी थीं। 

इसके लिए आरोपियों ने केन्या का नागरिक रखा हुआ था। फरार चल रहे जालंधर के आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों तरह काम करते थे। ऑनलाइन उनके लिंक वाले ग्राहक आते थे। 

जिसमें जालंधर, लुधियाना, नवांशहर, फगवाड़ा, होशियारपुर सहित अन्य जिलों के ग्राहक सबसे ज्यादा थे। पास में यूनिवर्सिटी होने के कारण वहां से भी काफी ग्राहक आ जाते थे। कुछ लोग फोन के जरिए संपर्क करते थे। उन्हें वॉट्सऐप पर फोटो और रेट भेजा था। रेट तय होने के बाद उन्हें टाइम और जगह बताकर बुला लिया जाता था। 

सभी लड़कियों के फोटो छोटे-छोटे कपड़े में खींचे जाते थे, जिससे ग्राहक जल्दी आकर्षित हो सके। जहां सेक्स रैकेट चल रहा है, वहां पास में ही पंजाब की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटी है। यहां काफी विदेशी बच्चे पढ़ने आते हैं। उक्त बच्चों को पैसों का लालच देकर आरोपी देह व्यापार के धंधे में उतार लेते हैं। 

आरोपी आधे पैसे लड़कियों को देते थे और बाकी पैसे मुख्य आरोपी अपने पास रखते थे। गुर्गों को आरोपियों ने सैलरी पर रखा हुआ था। पुलिस जल्द विदेशी लड़कियों की जानकारी फॉरेन विभाग से सांझा करेगी और उन्हें डिपोर्ट किया जाएगा।

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now