Dusshera 2023: 171 फीट ऊँचा रावण का पुतला फूंका जायेगा रिमोट कण्ट्रोल से, जानिए कितना खर्च हुआ इस पुतले को बनाने में

₹64.73
Dusshera 2023: 171 फीट ऊँचा रावण का पुतला फूंका जायेगा रिमोट कण्ट्रोल से, जानिए कितना खर्च हुआ इस पुतले को बनाने में

Dusshera 2023:  हरियाणा के पंचकूला में इस बार विजय दशमी पर 171 फुट ऊंचा रावण का पुतला तैयार किया गया है।

दशहरे के दिन इसका रिमोट कंट्रोल से दहन किया जाएगा।

रामलीला कमेटी दशहरे के आयोजन को भव्य बनाने के लिए तैयारी में जुटी है। हजारों लोगों की भीड़ यहां जुटेगी।

हरियाणा मे यह सबसे ऊंचा रावण का पुतला है। इसे तैयार करने में 25 कारीगर 3 महीने से लगे हुए थे।

जानकारी अनुसार पंचकूला में दशहरा पर्व 24 अक्टूबर को बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

यहां इस बार सेक्टर 5 शालीमार ग्राउंड में 171 फुट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया है।

पुतले को खड़ा करने के साथ ही लोग यहां रावण के इस पुतले के साथ सेल्फी लेने आने लगे हैं। रावण के इस पुतले का दहन रिमोट के जरिए किया जाएगा।

श्री माता मनसा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट दशहरा कमेटी के अध्यक्ष विष्णु गोयल ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी दशहरे का आयोजन पहले से और भी ज्यादा भव्य तरीके के साथ किया जाएगा।

इससे पहले सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। रावण के पुतले में इको फ्रेंडली पटाखे का इस्तेमाल किया गया है, ताकि वायु प्रदूषण न हो।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद रहेंगी।

बता दें कि पूरे प्रदेश में ये सबसे ऊंवा रावण का पुतला है। रावण दहन को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पंचकूला में आएंगे।

उनके लिए सभी प्रकार की व्यवस्था की गई है। इस रावण के पुतले को क्रेन की मदद से खड़ा किया गया है।

रावण को बनाने में 25 कारीगर 3 महीना से कम पर लगे हुए थे। रावण के इस पुतले को बनाने में तकरीबन 20 लाख रुपए का खर्चा आया है।

पंचकूला में बने रावण के पुतले में करीब 25 क्विंटल लोहा, 500 बास के टुकड़े, 3000 मीटर लंबा मैट, 3500 मीटर कपड़ा और एक क्विंटल फाइबर से रावण का चेहरा तैयार किया गया है।

रावण के पुतले के अंदर इको फ्रेंडली पटाखे लगाए गए हैं। पटाखे तमिलनाडु से मंगवाए गए हैं। रिमोट के जरिए इस रावण का दहन किया जाएगा।
 

Tags

Share this story