Chanakya Niti: ऐसी पत्नी को चाणक्य नीति में बताया गया है सबसे खराब, कभी नहीं करना चाहिए इनसे शादी

₹64.73
Chanakya Niti: ऐसी पत्नी को चाणक्य नीति में बताया गया है सबसे खराब, कभी नहीं करना चाहिए इनसे शादी
Chanakya Niti: कहा जाता है कि चाणक्य नीति को जो व्यक्ति अपने जीवन में उतार ले, उसे सफल और खुशहाल होने से कोई रोक नहीं सकता है। आधुनिक समय में भी चाणक्य नीति में दी गईं सीखें अनुसरण करने योग्य हैं। 

कौटिल्य की ऐसी ही सीख पत्नियों को लेकर दी गई है। उन्होंने लड़कियों के कुछ ऐसे अवगुण बताए थे, जिन्हें हर लड़के को ध्यान में रखना चाहिए। ऐसे ही तीन अवगुणों के बारे में हम आज आपको बताने जा रहे हैं। 
अगर इनमें से कोई भी किसी लड़की में नजर आते हैं, तो वो यकीनन एक बुरी पत्नी बनेगी। उसके साथ खुशहाल शादीशुदा जीवन जीना असंभव हो जाएगा और पूरा समय घर क्लेश व नकारात्मकता से भरा रहेगा।

झूठी 
ऐसी लड़कियां झूठ बोल-बोलकर परिवार को तोड़ने का काम करती हैं। उनके लिए ये एक ऐसा हथियार होता है, जिसे वो अपने जीवनसाथी और अन्य लोगों को उकसाने में इस्तेमाल करती हैं। उन्हें अच्छे से मालूम होता है कि उनके झूठ के कारण किस तरह की नकारात्मक स्थितियां निर्मित हो सकती हैं, बावजूद इसके वो न तो खुद को गलत मानती हैं और ना ही आदत से बाज आती हैं।

धोखेबाज
धोखा देना और दूसरों को अपने मतलब के लिए इस्तेमाल करना जिनके व्यक्तित्व का हिस्सा होता है, वो कभी भी किसी परिवार को एक नहीं रख सकती है। धोखेबाज लड़की से ईमानदारी की अपेक्षा करना ही मूर्खता है। इस तरह की लड़कियां अगर जीवन में प्रवेश भी करने की कोशिश करें, तो सीमा खींचते हुए उन्हें शुरुआत में ही रोक देना चाहिए।

अहंकार
यदि कोई लड़की बौद्धिकता से ज्यादा अहमियत अपनी सुंदरता को देती है और उसी के अहंकार में डूबी रहती है, तो वो कभी खुश व संतुष्ट नहीं रह सकती। इस तरह की महिला किसी अन्य के बारे में नहीं सोच पाती है उसके लिए भौतिक वस्तुएं ज्यादा अहमियत रखती हैं। यही वजह है कि शादी के बाद वो न तो अपने पति और ना ही परिवार की भलाई के बारे में सोच पाती है। 
विवाह के बाद भी वो अपने आप में ही डूबी रहती है। ऐसी लड़की कभी खुशहाली का कारण नहीं बना पाती है, क्योंकि परिवार को चलाने और रिश्तों को संभालने के लिए खुद से ऊपर उठकर दूसरों के बारे में सोचना और बौद्धिकता का इस्तेमाल करना बेहद आवश्यक है, जो उसके लिए संभव नहीं होता है।

दूसरों को नीचा दिखाने वाली
अगर कोई महिला अशिष्ट है और वो दूसरों को नीचा दिखाने से हिचकती नहीं है, तो उससे दूरी बनाए रखना ही सबसे अच्छा विकल्प है। ऐसी लड़की शादी के बाद अपने पति व अन्य परिजनों का सम्मान नहीं करती है। उसके मुंह से सदैव नकारात्मकता ही निकलती है। 
ये घर में कलह की वजह बनता है और सुख दूर चला जाता है। ऐसी महिला भले ही कितने ही अच्छे परिवार से आती हो, बुद्धि से तेज हो और सुंदरता में भी आगे हो, लेकिन उसे कभी भी जीवनसाथी के रूप में नहीं चुनना चाहिए।

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now