Bhojpuri Hit Song: आम्रपाली की वो चीज देख फिसले निरहुआ, देखिए फिर क्‍या हुआ

₹64.73
Bhojpuri Hit Song: आम्रपाली की वो चीज देख फिसले निरहुआ, देखिए फिर क्‍या हुआ

Bhojpuri Hit Song: आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव न‍िरहुआ की जोड़ी को देखना हमेशा सुकून देता है। दोनों की केमिस्‍ट्री किसी भी फिल्‍म में रोमांस के सीन को अलग ही लेवल पर लेकर चली जाती है। कुछ ऐसा ही माजरा साल 2017 में रिलीज फिल्‍म 'सिपाही' में भी रहा है। 


इस सुपरहिट भोजपुरी फिल्‍म में दोनों ने कई रोमांटिक सीन दिए हैं। फिल्‍म वैसे तो एक्‍शन-ड्रामा है, लेकिन फैंस के दिलों को इसमें आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी ने खूब गुदगाया भी है। इस फिल्‍म का एक बेहद प्‍यारा गाना है 'दिलवा में होला गुदगुदिया', जिसे आज छह साल बाद भी खूब पसंद किया जाता है। 


यह एक रोमांटिक मेलेडी है, जो पहली बार सुनते ही जुबान पर चढ़ जाता है। प्रेमांशु सिंह के डायरेक्‍शन में बनी फिल्‍म 'स‍िपाही' का यह बेहद पॉपुलर गाना यूट्यूब पर भी बंपर सक्‍सेस है। इसे 'वेव म्‍यूजिक' चैनल ने 2017 में ही रिलीज किया था, जिसे खबर लिखे जाने तक 12.4M यानी 1 करोड़ 24 लाख से अध‍िक बार देखा जा चुका है। 'दिलवा में होला गुदगुदिया' के बोल और इसके म्‍यूजिक को दर्शकों और फैंस ने सबसे अध‍िक प्‍यार दिया है। 


फिल्‍म में गीत का सीक्‍वेंस कुछ ऐसा है- आम्रपाली अपने प्रेमी निरहुआ से कह रही हैं कि वो उन्‍हें लगातार क्‍यों घूर रहे हैं। इस पर निरहुआ कहते हैं, 'देख के गोरा रंग दुध‍िया... दिलवा में होला गुदगुदिया।' इस बेहद खूबसूरत गाने के बोल लिखे हैं श्‍याम देहाती ने, जबकि म्‍यूजिक कम्‍पोज किया है ओम झा ने। निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर फिल्‍माए गए इस गीत को खेसारी लाल यादव और हनी बी ने गाया है। 


फिल्‍म में दोनों सुपरस्‍टार्स के साथ अयाज खान और अजाज खान भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। कहानी देश के लिए जान न्‍योछावर करने वाले एक सिपाही के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी भूमिका में दिनेश लाल यादव हैं। यह फिल्‍म OTT पर Zee5 पर उपलब्‍ध है, जहां आप मुफ्त में इसे देख सकते हैं।

Tags

Share this story