Bhojpuri Hit Song: आम्रपाली दुबे की खूबसूरती पर निरहुआ हुए फिदा, हिल गया शरीर का वो तार
₹64.73

Bhojpuri Hit Song: भोजपुरी सिनेमा में जब कभी सबसे रोमांटिक जोड़ी की बात आती है, आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ का नाम सबसे पहले आता है। दोनों ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में और बंपर हिट गाने दिए हैं।
साल 2016 में रिलीज फिल्म 'निरहुआ चलल ससुराल 2' का एक ऐसा ही मजेदार और हिट गाना है 'समान चुनमुनिया', जिसमें दिनेश लाल यादव जमकर आम्रपाली के हुस्न की तारीफ कर रहे हैं। कभी उनके केश तो कभी नाक के नथुनिया पर दिल हार रहे हैं। डायरेक्टर प्रेमाशु सिंह की फिल्म के गाने 'समान चुनमुनिया' को यूट्यूब पर 'वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी' ने 2016 में ही रिलीज किया था।
इस गाने को अब तक 19 मिलियन से अधिक बार देखा और सुना जा चुका है। इंदु सोनाली और ओम झा ने इस गाने को गाया है, जबकि गीत के दिलचस्प बोल लिखे हैं प्यारे लाल यादव ने। म्यूजिक भी ओम झा ने ही कम्पोज किया है। फिल्म 'निरहुआ चलल ससुराल 2' की कहानी एक घर जमाई की है। फिल्म में निरहुआ को राखी यानी आम्रपाली दुबे से प्यार हो जाता है।
दोनों शादी करना चाहते हैं। लेकिन राखी के भाई एक बड़ी शर्त है। शर्त ये है कि उसकी बहन के पति को घर जमाई बनकर उनके साथ ही रहना होगा। प्यार की खातिर निरहुआ अपना घर छोड़कर ससुराल में बसने आ जाते हैं और यहीं से कहानी अलग मोड़ लेती है। इस सुपरहिट गाने के सीक्वेंस में निरहुआ अपनी हमदम राखी यानी आम्रपाली पर फिदा हैं।
वह गाना गाते हुए कहते हैं, 'केशिया दिल के बा लुटेरऽ, मारे दिलवा पर डेरऽ, हमर काढा त करेजऽ इ कमरिया के घेरऽ, डेरा डालले बा नाकी के नथुनिया हो। अरे दिल में ऊठादे झुनझुनिया, समान चुनमुनिया हो।' हमें उम्मीद है कि आपको यह गाना जरूर पसंद आएगा।