Ajab Gajab News: महिला ने जिस बच्चे को पाल-पोसकर किया बड़ा, उसी के साथ कर बैठी ये काम

₹64.73
Ajab Gajab News: महिला ने जिस बच्चे को पाल-पोसकर किया बड़ा, उसी के साथ कर बैठी ये काम

Ajab Gajab News: किसी अनाथ बच्चे को गोद लेकर पढ़ाना-लिखाना बेहद पुण्य का काम माना जाता है। 

दुनिया में बहुत से लोग ऐसे हैं, जो अनाथ बच्चों को गोद लेकर उन्हें भी अपने बच्चों की प्यार देते हैं और  पाल-पोसकर बड़ा करते हैं। 

साथ ही उन्हें पढ़ा-लिखाकर इस काबिल बनाते हैं कि वह दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ सकें। 

इस तरह के कई उदाहरण आए दिन सामने आते हैं जिसके बारे में सुनकर बेहद खुशी होती है, लेकिन हाल ही में रूस से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। 

इस मामले के बारे में जानने के बाद भी लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। आइए आपको भी बताते हैं, क्या है पूरा मामला? 

दरअसल, मामला कुछ ऐसा है कि एक महिला ने जिस बच्चे को गोद लिया और पाल-पोसकर बड़ा किया, आगे चलकर उसी के साथ शादी के बंधन में बंध गई।

आपको जानकर हैरानी होगी कि इस महिला की उम्र 53 साल है, जबकि लड़के की उम्र महज 22 साल है। दोनों के बीच उम्र में 31 साल का अंतर है। 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला की इस अजीबोगरीब शादी की खबर सुनकर उनके शहर तातारस्तान में बवाल मचा गया है। वहां के लोग इस शादी से काफी भड़के हुए हैं।

महिला का नाम ऐसिलु चिजेव्स्काया-मिंगालिम (Aisylu Chizhevskaya-Mingalim) है, जो तातारस्तान की एक जानी-मानी संगीतकार भी हैं। 

रिपोर्ट्स की मानें तो 8 साल पहले उनकी मुलाकात अनाथालयों में संगीत सिखाने के दौरान एक 13 साल के लड़के डेनियल से हुई थी। 

बच्चे के अंदर संगीत के प्रति जुनून देखकर वह उसे संगीत सिखाने लगीं।

इसके बाद डेनियल ने कई रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया था। जब डेनियल 14 साल के हुए तो ऐसिलु ने आधिकारिक तौर पर उन्हें गोद ले लिया। 

इसके बाद से दोनों साथ ही रह रहे हैं। वहीं बीते 20 अक्टूबर को दोनों ने कानूनी तौर पर एक दूसरे से शादी करके दुनिया को चौंका दिया।
 
ऐसिलु का कहना है कि डेनियल के साथ उनके रिश्ते के बारे में लंबे समय से अजीबोगरीब अफवाहें चल रही थीं, 

इसलिए दोनों ने शादी करके सभी अफवाहों को खत्म करने का फैसला लिया। 

हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि उनकी शादी का वास्तव में कोई मतलब नहीं रखती क्योंकि ये शारीरिक नहीं है.

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now