Haryana Update: मणिपुर से सुरक्षित लौटे हरियाणा के छात्र, जींद की रितु ने सकुशल पहुँचने पर किया हरियाणा सरकार का धन्यवाद
₹64.73
Haryana News Update: मणिपुर हिंसा के चलते वहाँ पर पढाई कर रहे छात्रों को वापिस उनके राज्यों में पहुँचने की सलाह दी जा रही है | इसी के चलते वहाँ NIT में व् अलग-अलग विश्वविद्यालयों में पढाई कर रहे छात्र अपनी – अपनी राज्यों सरकारों से उन्होंने वापिस लाने की गुहार लगा रहे है | वही हरियाणा के 13 छात्र दिल्ली सकुशल पहुँच गये व् राज्य सरकार उनके साथ लगातार सम्पर्क बनाये हुए थी | अभी भी कुछ छात्र वही पर जिन्हें सुरक्षित हरियाणा में लाया जायेगा | जींद की छात्रा पहले दिन 5 छात्र व् दुसरे दिन 8 छात्रों का दल दिल्ली पहुंचा है |
दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुँचने पर जींद की रितु जो NIT मणिपुर से केमिस्ट्री में पीएचडी कर रही है ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 3 मई से वहां पर हालात खराब होनी शुरू हो गई थी जिसके बाद से सभी छात्र अपने -राज्यों की सरकारों से उन्होंने वापिस लाने की गुहार लगा रहे है और सरकार की मदद से सभी छात्र अपने -अपने राज्यों में वापिस भी जा रहे है | हरियाणा सरकार का हम सभी छात्र धन्यवाद करते है कि ऐसे मुश्किल हालातों में हमें वापिस लेकर आये |
रितु ने यह भी बताया कि सरकार लगातार हमारे माता-पिता व् हमारे साथ सम्पर्क बनाये हुए थी और हमारे घरवालों के साथ मोजुदा स्तिथि के बारे में जानकारी साँझा कर रही थी | हमें अरुणाचल प्रदेश , कोलकाता से होते हुए दिल्ली लाया गया |
आपको बताते चले मणिपुर में आरक्षण को लेकर एक जाति ने दूसरी जाति के लोगों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया व् भीड़ बेकाबू होकर पुर प्रदेश में दंगे फैलने जैसा माहौल पैदा हो गया | हालाँकि सरकार ने अभी हालात को नियन्त्रण में बताया है लेकिन वहाँ रह रहे लोगों में खोफ अभी भी बना हुआ है |