IPL Games 2024: हरियाणा का ये खिलाड़ी मुंबई इंडियंस टीम का होगा हिस्सा, जानिए कितने में बिका ये खिलाड़ी

₹64.73
WFI New President: हरियाणा का ये खिलाड़ी मुंबई इंडियंस टीम का होगा हिस्सा, जानिए कितने में बिका ये खिलाड़ी

IPL Games 2023: हरियाणा के करनाल के किसान का बेटा अब IPL खेलेगा। बीते दिन हुई ऑक्शन में अंशुल कंबोज को मुंबई इंडियंस (MI) ने 20 लाख में खरीदा। अंशुल इस साल हुई विजय हजारे ट्रॉफी में 17 विकेट ले चुके हैं।

अंशुल के सिलेक्शन के बाद उसके परिजनों और स्कूल की क्रिकेट अकादमी में खुशी का माहौल है। अकादमी में खूब आतिशबाजी की गई और एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर बधाई दी गई।

22 वर्षीय अंशुल कंबोज इंद्री के फाजिलपुर गांव के रहने वाले हैं, लेकिन अभी वह करनाल में ही रहते हैं। अंशुल के पिता उधम सिंह किसान है। वह खेतीबाड़ी के साथ ही क्रिकेट देखने में भी रुचि रखते हैं। वे चाहते थे कि उनका बेटा भी क्रिकेट की दुनिया में जाए।

6 साल की उम्र से किया क्रिकेट खेलना शुरू
अंशुल के पिता उद्यम सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को OPS विद्यामंदिर में एडमिशन दिलाया था। यहीं पर अंशुल ने 6 साल की उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू किया। अंशुल के कोच ने भी उसका मार्गदर्शन किया और वह आगे बढ़ता चला गया। उसने अंडर-14, अंडर-16, अंडर-19 में रणजी ट्रॉफी खेली। अंडर-19 में इंडिया के लिए भी खेला।

15 साल से कर रहा अभ्यास
अंशुल के कोच सतीश राणा ने बताया कि करीब 15 सालों से वह उनकी अकादमी में प्रैक्टिस कर रहा है। यही से उसका सिलेक्शन हुआ है। अंशुल बहुत ही अच्छा खिलाड़ी है और ऑलराउंडर है। वह बॉलिंग के साथ बैटिंग भी करता है।

कोच ने बताया कि अंशुल उनके पास करीब 15 सालों से क्रिकेट खेल रहा है। उसने कड़ा परिश्रम किया और मेहनत व मार्गदर्शन का परिणाम है कि उसका सिलेक्शन आज मुंबई इंडियंस टीम में हुआ है।
खिलाड़ियों को भी करता है गाइड
वहीं अकादमी के खिलाड़ी सौरभ ने बताया कि जब भी अंशुल उनके साथ खेलता है या फिर प्रैक्टिस करता है तो हर तरीके से गाइड करता है और बताता भी है कि इस तरह से बैटिंग करें और इस तरह से बॉलिंग करें। मार्गदर्शन मिलता है तो प्रैक्टिस भी अच्छी होती है और काफी कुछ सीखने को भी मिलता है। वे बहुत ही अच्छे व्यक्तित्व के धनी हैं।

रणजी ट्रॉफी में लेंगे हिस्सा
कोच सतीश राणा ने बताया कि अब आने वाली 5 जनवरी को हरियाणा के साथ राजस्थान की रणजी ट्रॉफी होनी है और उसके बाद अप्रैल में IPL शुरू होगा। जिसमें अंशुल अपना दमखम दिखाएगा।
बच्चों को भी मिली प्रेरणा
अंशुल के पिता उद्यम सिंह ने कहा कि बेटे ने करनाल का गौरव बढ़ाया है। वह परमात्मा से कामना करते हैं कि बेटा इंडिया के लिए भी खेले। करनाल शहर का कोई बच्चा IPL में सिलेक्ट हुआ है और उसी को देखकर ओर भी खिलाड़ी मेहनत करते हैं। बच्चों को भी प्रेरणा मिलती है। पूरे परिवार में खुशी का माहौल है और बधाई संदेश लगातार आ रहे हैं।

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now