पंजाब का "वुमन फ्रेंडली" दारु का ठेका, विपक्ष ने सरकार को घेरा

₹64.73
पंजाब का "वुमन फ्रेंडली" दारु का ठेका, विपक्ष ने सरकार को घेरा

जालंधर के लंबा पिंड चौक पर खुले इस ठेके पर वुमन फ्रेंडली का लगा बोर्ड अब सरकार के गले की फांस बन गया है |

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इसे पंजाब के लिए शर्म की बात कही | 

कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं ने कहा कि नशे ने पंजाब की जवानी को बर्बाद कर दिया, लेकिन मान सरकार अब घर-घर बर्बाद करने पर आमादा है। हालांकि इस पर सरकार या आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया नहीं आई है।

राजा वड़िंग ने पूछा कि अब महिलाओं के लिए शराब के ठेके खोलकर CM पंजाब भगवंत मान क्या करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बदलाव का यह नया रूप बहुत भयानक है, जिसके खतरनाक नतीजे सामने आएंगे।
 

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now