Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और लाल चंद कटारूचक्क कथा समागम में हुए शामिल
₹64.73
Feb 16, 2024, 12:57 IST

Punjab News: पंजाब के एन.आर.आई मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और खाद्य एवं सिविल स्पलाई मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने गुरुवार को साईं दास स्कूल मैदान में श्रीमद्भागवत गीता कथा कार्यक्रम में भाग लिया और युवाओं को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए गीता की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का न्योता दिया।
उन्होंने कहा कि लोगों विशेषकर युवाओं को हमारे पवित्र ग्रंथों से जुड़ना चाहिए,हमारे पवित्र धार्मिक ग्रंथ हमें जीने का सही तरीका सिखाते हैं और जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना करने में भी सक्षम बनाते है।उन्होंने सभी धर्मों का समान रूप से आदर करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि हम सभी को एकजुट होकर एक आदर्श समाज के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।
इस अवसर पर उन्होंने प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी को श्रीमद्भागवत कथा के लिए आमंत्रित करने पर जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा की प्रशंसा की।उन्होंने लोगों को इस आयोजन में भाग लेकर अपना जीवन सफल बनाने के लिए भी प्रेरित किया।