Haryana News: हरियाणा कांग्रेस में एक और पूर्व विधायक ने की वापसी, 1996 से अब तक बदल चुके हैं 6 पार्टियां

₹64.73
Haryana News: हरियाणा कांग्रेस में एक और पूर्व विधायक ने की वापसी, 1996 से अब तक बदल चुके हैं 6 पार्टियां

Haryana News: हरियाणा में 2005 में कांग्रेस के टिकट पर समालखा के विधायक रहे भरत सिंह छौक्कर ने एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में दिल्ली मुख्यालय पर पार्टी जॉइन की है।

उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव उनके राजनीति करियर की आखिरी पारी होगी। उन्होंने हर पार्टी के साथ काम कर देख लिया है, लेकिन जो मान-सम्मान कांग्रेस पार्टी ने दिया था, वह उसे जिंदगी भर नहीं भूला सकते हैं।

बता दें कि 2 दिन पहले ही भरत सिंह छौक्कर ने अपने हल्के में जनसभा को संबोधित करते हुए चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। हालांकि उस वक्त उन्होंने राजनीति दल का खुलासा नहीं किया था। 

1996 में बसपा से राजनीति शुरू करने वाले छौक्कर अब से पहले 6 पार्टियां बदल चुके हैं। वह भाजपा, हजकां, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी (लोसुपा), इनेलो, हजकां व आप में आना-जाना कर चुके हैं।


वर्ष 1996 में बसपा से राजनीति की शुरुआत करने वाले भरत सिंह छौक्कर ने बाद में कांग्रेस का झंडा उठा लिया। भूपेंद्र हुड्डा की बदौलत 2005 में टिकट मिला और चुनाव भी जीत गए। 

अगला चुनाव आते-आते उनके नंबर कट गए। 2009 में कांग्रेस ने संजय छौक्कर को टिकट दे दिया। इस बात से वह नाराज हो गए। उन्होंने पार्टी छोड़ दी।

समालखा से तब की हरियाणा जनहित कांग्रेस यानी हजकां की टिकट पर चुनाव लड़े धर्म सिंह छौक्कर का समर्थन कर दिया। धर्म सिंह छौक्कर जीत भी गए। 

इस दौरान भरत सिंह हजकां के अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई से भी मिले। पर कुछ समय बाद इनका हजकां से भी मोह भंग हो गया। हजकां को बाय-बाय कर इन्होंने राजकुमार सैनी का समर्थन कर दिया।

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now