Weather Alert: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, एक और नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, देखिए अपडेट
₹64.73
Weather Alert: मौसम अपडेट: 10 अक्टूबर
हरियाणा में मानसून की विदाई के बाद लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।
दिन में गर्मी तो सुबह-हल्की ठंड देखने को मिल रही है।
अगले चार दिन मौसम पूरी तरह साफ रहेगा।
हालांकि 13 अक्टूबर को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ आने से मौसम में दोबारा बदलाव देखने को मिल सकता हैं।
कहीं-कहीं बूंदाबांदी के भी आसार बन रहे है।
प्रदेश के ज्यादातर जिलों में फिलहाल दिन का तापमान बढ़ने के कारण गर्मी बनी हुई है। हालांकि सुबह-शाम हल्की ठंड बनी हुई है।
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में रात के तापमान में गिरावट होगी।
पिछले 5 सालों की बात करें तो इस बार अक्टूबर के 10 दिन सबसे ज्यादा गर्म रहे है।
एक दिन पहले ही हिसार में दिन का तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है।
लगातार बढ़ते तापमान के पीछे दो कारण सामने आए हैं। पहला लगातार जल रही पराली है। पराली जलाने से पारा नीचे नहीं आ रहा है।
दूसरा कभी पूर्वी तो कभी दक्षिणी हवाएं चल रही हैं। इससे भी तापमान बढ़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव की संभावना है।
ऐसे में बारिश होती है तो केवल ठंड बढ़ने लगेगी। हालांकि, मौसम में नमी बढ़ी और हवा की रफ्तार कम हुई तो स्मॉग का सामना भी करना पड़ सकता है।
हरियाणा में लगातार बढ़ते तापमान के कारण बिजली की डिमांड भी बढ़ गई है।
एक दिन पहले ही 9 अक्टूबर को बिजली की खपत 19.33 करोड़ यूनिट रही, जो सप्ताहभर पहले 2 अक्टूबर को 18.61 करोड़ यूनिट थी।
प्रदेश में सप्ताह भर में ही बिजली की खपत 72 लाख यूनिट बढ़ी है। बिजली की यह खपत पिछले साल के मुकाबले 36.08 फीसदी अधिक है। इसके चलते 22.94 लाख यूनिट के बिजली कट भी लगाने पड़े हैं।
15-17 अक्टूबर एक नया पश्चिमी विक्षोभ
🔹राज्य के पश्चिमी भागों में दिनांक 15 अक्टूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों तथा बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ के कुछ भागों में दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
🔹दिनांक 16-17 अक्टूबर को विक्षोभ का प्रभाव सर्वाधिक रहने तथा जोधपुर, बीकानेर, अजमेर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
🔹दिनांक 18 अक्टूबर को भी राज्य के उत्तरी व पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।