Vande Bharat Train New Look: अब ट्रैक पर उतरी नई वंदे भारत, इस बार तिरंगे वाले रंग से बनाया केसरिया-ग्रे का कॉम्बिनेशन
₹64.73
Aug 20, 2023, 07:32 IST

Vande Bharat Train New Look: नए कलर में वंदे भारत एक्सप्रेस पटरी पर उतर चुकी है।
देश में अभी सफेद-नीले रंग के कॉम्बिनेशन वाली वंदे भारत दौड़ रही हैं।
नई ट्रेन केसरिया रंग में है। इंडियन कोच फैक्ट्री (ICF) ने फिलहाल ट्रेन टेस्टिंग के लिए रवाना कर दी है।
आईसीएफ (इंटीग्रल कोच फैक्ट्री) के जनरल मैनेजर बीजी माल्या ने कहा कि इसे नया रंग केसरिया दिया गया है,
क्योंकि ये हमारे तिरंगे का रंग है।
इसे ग्रे कलर के साथ कॉम्बिनेशन किया गया है। ये काफी अच्छा लग रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2018 को लाल किले से दिए भाषण में 75 वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू किए जाने का ऐलान किया था।
हालांकि पहली वंदे भारत ट्रेन 15 फरवरी 2019 में शुरू हो गई थी। अब तक 25 वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा चुकी हैं।