Toy Train: कालका-शिमला टॉय ट्रेन फिर लौटी ट्रैक पर, भारी बारिश में टूटे रेलवे ट्रैक किये गये दुरुस्त

₹64.73
Toy Train: कालका-शिमला टॉय ट्रेन फिर फिर लौटी ट्रैक पर, भारी बारिश में टूटे रेलवे ट्रैक किये गये दुरुस्त

Toy Train: बारिश और भूस्खलन के कारण ढाई माह तक प्रभावित रहा विश्व धरोहर सेक्शन कालका-शिमला फिर से शुरू हो गया। रेलवे ने जटोग के बीच पुल सहित 352 स्थानों पर को दुरुस्त कर दिया है और यहां पांच स्पैन आर्च ब्रिज स्थापित किया गया है जोकि नवीनतम तकनीक से लैस है। इसमें प्रत्येक 20 मीटर पर स्टील के गर्डर लगाए गए हैं जोकि बारिश के दौरान पुल को नुकसान नहीं होने देंगे।

गौरतलब है कि विश्व धरोहर सेक्शन पर भारी बारिश और बादल फटने के कारण 10 जुलाई से रेल यातायात स्थगित है। इस सेक्शन को अकल्पनीय क्षति हुई। अंबाला मंडल के रेल प्रबंधक मनदीप सिंह भाटिया के कुशल मार्गदर्शन में इस रेल सेक्शन का मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर किया गया।


3 अक्तूबर से बहाल सेवा
कालका से शिमला तक पुल नंबर 800 से गुजरने वाली एक विशेष ट्रेन का परीक्षण दो अक्तूबर को किया गया जोकि पूरी तरह से सफल रहा। इसलिए विश्व धरोहर कालका-शिमला सेक्शन पर तीन अक्तूबर से ट्रेन सेवा को बहाल कर दिया गया है।

समय सारिणी
ट्रेन संख्या 04543 कालका से सुबह 3.45 बजे प्रस्थान कर 9.05 बजे शिमला पहुंचेगी। विपरीत दिशा में शिमला से दोपहर 2.15 बजे प्रस्थान कर रात 8.10 बजे कालका पहुंचेगी। इसी प्रकार 04506 कालका से सुबह 4.45 बजे प्रस्थान कर 10.05 बजे शिमला और विपरीत दिशा में 04505 अनारक्षित ट्रेन सेवा शिमला से दोपहर 12 बजे प्रस्थान कर शाम 5.15 बजे कालका पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 52451 कालका से सुबह 5.45 बजे प्रस्थान करके 10.50 बजे शिमला और विपरीत दिशा में 52452 शाम 5.40 बजे शिमला से प्रस्थान करके रात 10.20 बजे शिमला और ट्रेन नंबर 52453 कालका से सुबह 6.20 बजे प्रस्थान करके 11.50 बजे शिमला और शिमला से शाम 6.15 बजे प्रस्थान कर रात 11.20 बजे कालका पहुंचेगी।


 

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now