The Kerala Story: विवादों के बीच अदा शर्मा की फिल्म “द केरल स्टोरी” ने की ताबड़तोड़ कमाई
₹64.73
The Kerala Story: विवादों से घिरी “द केरल स्टोरी” जिसमे अदा शर्मा ने अभिनय किया है और सुदीप्त सेन की इस फिल्म में बॉक्स ऑफिस ही देश में भी हलचल पैदा कर रखी है | इस फिल्म का ऐसा कोई राज्य नहीं जहाँ असर न पहुंचा हो | वही एक समुदाय इसे हकीकत बता रहा है तो दूसरा समुदाय इसे प्रोपगेंडा बता रहा है | उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश जैसे राज्य में टैक्स फ्री किया गया है तो ममता बैनर्जी की सरकार ने इसे बैन कर दिया है | कुछ राज्य सरकारें इसे देश माहोल बिगाड़ने के जिम्मेदार मान रही है तो कुछ इसे समाज को बचाने के लिए जरूरी मान रही है |
अगर इस फिल्म के बिजेनस पर बात की जाए तो रिलीज होने वाले दिन इस फिल्म ने लगभग 8 करोड़ का बिजनेस किया | वही शनिवार- 11.22 करोड़, रविवार- 16.40 करोड़, सोमवार- 10.07 करोड़, मंगलवार- 11.14 करोड़, बुधवार- 12 करोड़ का करोबार किया | फिल्म का पहला हफ्ता लगभग 80 करोड़ तक जाने की सम्भावना बताई जा रही है | फिल्म अपने संवेदनशील पहलु की वजह से आम जनता के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और राजनीतिक दल भी लगातार पर बहसबाजी कर रहे है |