Ram Mandir Special: जानिए PM मोदी 22 जनवरी को करेंगे सरयू में स्नान, 21 जनवरी की शाम 5 बजे तक पहुँच सकते है अयोध्या

₹64.73
Ram Mandir Special: जानिए PM मोदी 22 जनवरी को करेंगे सरयू में स्नान, 21 जनवरी की शाम 5 बजे तक पहुँच सकते है अयोध्या

Ram Mandir Special: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पहले यानी 21 जनवरी को अयोध्या पहुंच सकते हैं। इसकी वजह प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त और मौसम बताया गया है। दरअसल, सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहता है। इससे फ्लाइट लैंडिंग में मुश्किल आ सकती है। इसलिए, PM का एक दिन पहले आने का कार्यक्रम बन रहा है।

प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के लिए PM को सुबह 11 बजे तक हर हाल में रामजन्मभूमि परिसर पहुंचना है। इसको देखते हुए PM 21 जनवरी की शाम 5 बजे तक अयोध्या पहुंच सकते हैं। हालांकि, प्रशासन की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सरयू में स्नान, नागेश्वरनाथ महादेव का अभिषेक
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों के मुताबिक- प्राण प्रतिष्ठा यानी 22 जनवरी की सुबह PM मोदी सरयू में स्नान कर सकते हैं। इसके बाद घाट से 200 मीटर दूर स्थित नागेश्वरनाथ महादेव का अभिषेक कर सकते हैं। घाट से नागेश्वर महादेव तक PM पैदल जा सकते हैं।

नागेश्वर महादेव से राम मंदिर की दूरी करीब 2 किलोमीटर है। कार्यक्रम कुछ ऐसा भी बन रहा है कि सरयू का जल लेकर नागेश्वर मंदिर से राम मंदिर तक PM पैदल यात्रा भी कर सकते हैं। इसके साथ ही PM मां सीता की कुलदेवी (छोटी देवकाली) मंदिर में भी पूजा कर सकते हैं।

राम मंदिर में सबसे पहले जटायू की पूजा
22 जनवरी को PM मोदी राम मंदिर परिसर में सबसे पहले जटायू की मूर्ति का पूजन करेंगे। इसके बाद प्राण-प्रतिष्ठा पूजन में शामिल होंगे। दोपहर 12.20 से 1 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। PM के सामने रामलला की आंखों से पट्‌टी खोली जाएगी।

वे रामलला को सोने की सलाई से काजल लगाकर उनको शीशा दिखाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, RSS प्रमुख मोहन भागवत और ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास अपने विचार रखेंगे।

सरयू अतिथि निवास में रुक सकते हैं PM
PM अयोध्या में सरयू अतिथि निवास में रात्रि रुक सकते हैं। सीएम योगी भी अयोध्या दौरे के दौरान यही रुकते हैं। हालांकि, अयोध्या डीएम नीतीश कुमार को लेकर जब इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की अभी कोई जानकारी नहीं मिली है।

राम मंदिर के लिए PM मोदी का 11 दिन का अनुष्ठान
PM मोदी ने 12 जनवरी को ऑडियो मैसेज जारी किया था। यह संदेश 10.50 मिनट का था। PM ने अपनी बात को सियावर रामचंद्र की जय से शुरू किया था और खत्म जय सियाराम...जय सियाराम...जय सियाराम..से किया था।

इसमें PM ने कहा था कि वे 11 दिन का विशेष अनुष्ठान शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा था, 'मैं भावना को शब्दों में बांध नहीं पा रहा हूं। कई पीढ़ियों का सपना साकार हो रहा है। मैं जीवन में पहली बार इस तरह के मनोभावों से गुजर रहा हूं। मैं एक अलग ही भाव-भक्ति की अनुभूति कर रहा हूं।'

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now