Ram Mandir 2024: रामलला की इतने किलो की मूर्ति आज लाई गई मंदिर परिवार में , "प्राण प्रतिष्ठा" के अनुष्ठान का आज दूसरा दिन
₹64.73

Ram Mandir 2024:अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। 16 जनवरी से अनुष्ठान शुरू किया गया है। आज दूसरा दिन है। रामलला की 200 किलो वजन की नई मूर्ति को मंदिर परिसर लाया गया। भारी वजन के चलते मूर्ति का भ्रमण नहीं कराया गया। इसकी जगह रामलला की 10 किलो की चांदी की मूर्ति रामजन्म भूमि परिसर में घुमाई गई।
इससे पहले दिन में ढाई बजे निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास और पुजारी सुनील दास ने अयोध्या राम मंदिर के 'गर्भ गृह' में पूजा की। इसके बाद महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।
उधर, अयोध्या के लिए बुधवार को एअर इंडिया एक्सप्रेस सर्विस की दो फ्लाइट शुरू की गई है। ये फ्लाइट कोलकाता और बेंगलुरु से अयोध्या को जोड़ेंगी। सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका वर्चुअली इनॉगरेशन किया। सिंधिया ने कहा कि 17 दिन के अंदर अयोध्या को देश के चारों कोनों से जोड़ दिया गया है।
रामलला की मूर्ति को राम जन्म भूमि परिसर लाने से पहले हनुमानगढ़ी के गेट पर रोक कर 2 मिनट के लिए सांकेतिक दर्शन करवाया गया।
रामलला की मूर्ति मंदिर परिसर में पहुंच चुकी है। हालांकि गर्भ गृह में इसे कल स्थापित किया जाएगा। उससे पहले बुधवार शाम को चंपत राय ने गर्भ गृह में पूजन किया।
रामलला की मूर्ति विवेक सृष्टि से राम जन्मभूमि परिसर के लिए रवाना हो गई। यह मूर्ति बाईपास होते हुए राम जन्म भूमि परिसर की ओर जा रही है।
अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा से पहले मौजूदा मूर्ति की बुधवार को संध्या आरती की गई। इस दौरान रामलला का श्रृंगार स्वरूप सामने आया।
भगवान हनुमान के जन्मस्थान किष्किंधा (कनार्टक के हम्पी) से देव प्रतिमाएं लेकर एक रथ अयोध्या पंहुचा है। सरयू तट पर विग्रह की आरती और पूजन किया गया।
रामलला की मूर्ति की सुरक्षा में ATS कमांडो तैनात किए गए हैं। साथ ही पीएसी के 200 जवान भी तैनात किए गए हैं।