संभल हिंसा पर सियासी संग्राम: गाजीपुर बॉर्डर पर राहुल गांधी का काफिला रोका !
₹64.73
संभल में हुई हिंसा के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए जा रहे थे, लेकिन बुधवार को गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने उनके काफिले को रोक दिया। जिला प्रशासन के निर्देश पर यूपी की सीमाओं को सील कर दिया गया है। गाजियाबाद, नोएडा, अमरोहा और बुलंदशहर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
पुलिस बैरिकेडिंग के कारण गाजीपुर बॉर्डर पर 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मुरादाबाद कमिश्नर आंजनेय सिंह ने राहुल गांधी को संभल जाने से मना कर दिया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सरकार तानाशाही कर रही है और विपक्ष की आवाज को दबा रही है।
#WATCH लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ पुलिस ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजीपुर सीमा पर रोका। वे हिंसा प्रभावित संभल जा रहे थे। pic.twitter.com/uKZoupekob
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 4, 2024
संभल हिंसा का मामला:
24 नवंबर को कोर्ट के आदेश पर जामा मस्जिद का सर्वे किया जा रहा था। इस दौरान भड़की हिंसा में गोली लगने से चार युवकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद राजनीतिक दलों ने संभल में पीड़ित परिवारों से मिलने का ऐलान किया था।
पुलिस की कार्रवाई:
राहुल गांधी को रोकने के लिए पुलिस ने मंगलवार से ही सख्ती शुरू कर दी थी। हापुड़ में कांग्रेस जिला अध्यक्ष के घर पुलिस तैनात कर दी गई और आसपास के जिलों में कांग्रेसी नेताओं के घरों पर दबाव बनाया गया।
इससे पहले, सपा और कांग्रेस के डेलिगेशन ने भी संभल जाने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने जगह-जगह घेराबंदी कर किसी को संभल नहीं जाने दिया।