पिपली किसान प्रोटेस्ट: ‘MSP दिलाओ-किसान बचाओ रैली’, सरकार से बातचीत फेल हुई फ़ैल, किसानों ने नेशनल हाईवे किया जाम
₹64.73


हरियाणा के कुरुक्षेत्र की पिपली अनाज मंडी में रैली कर रहे किसानों की सरकार से बातचीत फेल हो गई है। इसके बाद किसानों ने जम्मू-दिल्ली नेशनल हाईवे-44 जाम कर दिया गया |
किसान रैली की जगह से हाईवे जाम करने के लिए कूच कर गए ।
किसान नेताओं ने कहा कि 2 बार प्रशासन से बातचीत हुई है। उन्होंने CM से करनाल में बात करने का भरोसा दिया लेकिन फिर कहा कि वे चले गए हैं। इससे साफ है कि सरकार पूरे मामले को लेकर गंभीर नहीं है। इसलिए लाठी-डंडे पड़ें या जेल भेजें, अब हाईवे जाम किया जाएगा।
किसानों की सूरजमुखी को लेकर ‘MSP दिलाओ-किसान बचाओ रैली’ हुई। इसमें हरियाणा के अलावा राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और यूपी से हजारों की संख्या में किसान पहुंचे है। किसान सूरजमुखी पर MSP और किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी व दूसरे नेताओं की रिहाई की मांग कर रहे हैं।
रैली में राकेश टिकैत ने कहा-”किसानों ने MSP पर आवाज उठाई और उन्हें लाठियां मिली। सवाल सिर्फ एक फसल पर MSP का नहीं है। सरकार रेट घोषित करती हैं लेकिन उस पर खरीद नहीं करती। MSP गारंटी कानून होना चाहिए। आने वाले समय में इस कानून के लिए आंदोलन होंगे। देश में कलम-कैमरे पर बंदूक का पहरा है।
चढ़ूनी की गलती सिर्फ इतनी थी कि MSP मांगी। हरियाणा सरकार किसानों को जल्द रिहा करे। कोई भी किसानों के आंदोलन को लाठियों से नहीं दबा सकता। एक किसान पर लाठी पड़ेगी तो पूरे देश का किसान इकट्ठा होगा। जो भी यहां कमेटी फैसला लेगी, संयुक्त किसान मोर्चा उनका साथ देगा।
किसान आन्दोलन के चलते रुट डायवर्ट किया गया है अत: निवेदन है कि वैकल्पिक रूट का प्रयोग करें
दिल्ली- से चण्डीगढ़ की तरफ से जाने वाले वाहनो के लिए मार्ग
दिल्ली से चण्डीगढ-अम्बाला की तरफ जाने वाहनों के लिए कुरुक्षेत्र सैक्टर 2/3 कट से ब्रहमसरोवर, तृतीय गेट केयूके ढाण्ड रोड से नैशनल हाईवे 152 डी रहेगा।
यमुनानगर की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए उमरी चौंक पुल के नीचे से वाया उमरी, इन्द्री, लाडवा-यमुनानगर रहेगा।
चण्डीगड-से दिल्ली की तरफ से जाने वाले वाहनो के लिए डायवर्ट मार्ग
चण्डीगढ़ से करनाल-दिल्ली, यमुनानगर जाने वाले वाहनों के लिए अमन होटल पुल से जीटी रोड पर ना चढकर पुल की नीचे से साहा कट से वाया दौसडका, अधौया, बाबैन से होते हुए लाडवा से यमुनानगर व करनाल-दिल्ली रहेगा।
चण्डीगढ से कैथल-हिसार-कुरूक्षेत्र जाने वाले वाहनों के लिए साहा पुल के नीचे से जलेबी पुल से होते हुए वाया ठोल, 152 डी रहेगा।