UPI Payment: जनसँख्या के बाद भारत ने चीन को इस क्षेत्र में पीछे छोड़ बना नम्बर 1
₹64.73

डिजिटल पेमेंट में भारत ने पछाड़ा सभी देशों को,UPI लेनदेन में दुनिया में टॉप

डिजिटल वर्ल्ड में भारत ने सभी देशों को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर जगह बनाई है | भारत में ऑनलाइन पेमेंट में 91 % की बढ़ोतरी हुई है | भारत ने जनसंख्या के बाद अब डिजिटल पेमेंट मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है |
भारत का डिजिटल ट्रांजेक्शन 89.5 मिलियन रहा है। भारत के बाद ब्राजील 29.2 मिलियन, चीन 17.6 मिलियन, थाईलैंड 16.5 मिलियन और साउथ कोरिया 8 मिलियन के साथ चौथे नंबर पर है। बता दें कि कभी चीन डिजिटल पेमेंट के मामले में नंबर वन पर हुआ करता था।
टेक्नोलॉजी पर बात की जाए तो बाकि देशों के मुकाबले भारत के बैंकिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा डिजिटलाइजेशन हुआ है |
देश मेट्रोपोलिटन सिटी में लोग जम कर UPI से पैसे का लेन-देन कर रहे है | सबसे ज्यादा बेंगलुरु , फिर दिल्ली और उसके बाद मुंबई के लोग डिजिटल पेमेंट मोड को यूज़ कर रहे है |