देवदास, लगान जैसी हिट फिल्मों के सेट डिज़ाइनर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने की खुदखुशी
₹64.73

हम दिल दे चुके सनम, लगान, देवदास, जोधा अकबर और प्रेम रतन धन पायो जैसी हिट फिल्मों के सेट डिजाईन कर चुके नितिन देसाई अब हमारे बीच नहीं रहे है |
उनके मेनेजर ने बताया कि मुंबई के नजदीक करजत में अपने एनडी स्टूडियो में रात में 3.30 बजे फांसी लगाई।
58 वर्षीय नितिन देसाई अपना पूरा दिन लगभग स्टूडियो में ही बिताते थे |
वो ब्रैड पिट के साथ एलेक्जेंडर-द ग्रेट बनाना चाहते थे लेकिन उसका ये सपना पूरा न हो सका |
उन्हें चार बार बेस्ट आर्ट डायरेक्शन का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है |
टीवी शो "तमस" से अपने करियर की शुरुआत करने वाले नितिन 13 दिन और 13 रात उसी सेट पर रहे। एक मिनट भी बर्बाद वो इस सेट के बिना नहीं करना चाहते थे |
ND फिल्म स्टूडियो की स्थापना 2003 में 43 एकड़ में की थी | देश पहला थीम पार्क इसी स्टूडियो में है |
ही मई में एक एडवर्टाइजिंग एजेंसी ने देसाई पर 51.7 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप भी लगाया था लेकिन नितिन इस सभी आरोपों को नकार चुके थे | एजेंसी ने कहा था कि 3 महीने तक काम करवाने के बावजूद देसाई ने पैसा नहीं दिया था। उन्होंने कहा था कि एजेंसी पहले भी उन पर इस तरह के कई आरोप लगा चुकी है जो निराधार है |