Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतकर रचा इतिहास, ऐसे करने वाले बनें पहले भारतीय
₹64.73
Neeraj Chopra Javelin Throw: नीरज ने विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीतकर एक और इतिहास अपने नाम कर लिया है। इसे पहले नीरज ओलंपिक, एशियाई खेल, राष्ट्रमंडल खेल और डायमंड लीग में चैंपियन रह चुके है, लेकिन विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप टूर्नामेंट अब वर्ल्ड चैंपियन भी है।
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज पहले वर्ल्ड चैंपियन भारतीय बन गए हैं। आपको बता दें कि खेल का आयोजन हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में हो रहा था, जहां नीरज ने जेवलिन थ्रो इवेंट में 88.17 मीटर के थ्रो फैंका। फाइनल में पहुंचने के लिए राउंड होते हैं, लेकिन नीरज ने दूसरे राउंड में ही 88.17 मीटर के साथ इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कर दिया। पिछली बार नीरज ने विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया था।
आपको बता दें कि नीरज अब तक इस टूर्नामेंट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण नहीं जीत पाया था। नीरज के छह अटेम्प्ट फाउल, 88.17 मीटर, 86.32 मीटर, 84.64 मीटर, 87.73 मीटर और 83.98 मीटर के रहे।
वहीं बात करें रजत पदक की तो वो पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 87.82 मीटर के थ्रो में जीता। वहीं, चेक रिपब्लिक के जाकुब वेदलेच ने 86.67 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ कांस्य पदक पर निशाना साधा।
Just a casual walk to Gold.. nothing much! #NeerajChopra pic.twitter.com/7Bklv8GZp9
— Silly Point (@FarziCricketer) August 27, 2023
देखें वीडियो
Just a casual walk to Gold.. nothing much! #NeerajChopra pic.twitter.com/7Bklv8GZp9
— Silly Point (@FarziCricketer) August 27, 2023
इसके साथ ही फाइन में जाने वाले दो भारतीय खिलाड़ी भी थे, डीपी मनु और किशोर जेना। किशोर 84.77 मीटर के साथ पांचवें स्थान और डीपी मनु 84.14 मीटर के साथ छठे स्थान पर रहे।