यमुनानगर में छत से निकल रहा ‘दूध’ !

₹64.73
यमुनानगर में छत से निकल रहा ‘दूध’ !

यमुनानगर में छत से निकल रहा ‘दूध’ !

यमुनानगर 05 अप्रैल, (सुमित ओबेरॉय) : हरियाणा के यमुनानगर के छछरौली क्षेत्र के गांव तिहमों में एक मकान की छत से ‘दूध’ निकल रहा है। दूध टपकने की खबर सुनते ही एकाएक लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां एक मकान की छत से दूध जैसा कोई सफेद तरल पदार्थ टपक रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ये तरल पदार्थ चखने पर मीठा है और इसका स्वाद भी दूध जैसा है। यह कैसे हुआ, इसका तो अभी पता नहीं, लेकिन ग्रामीण यहां बर्तन लेकर कर इस ‘दूध’ को लेने जरूर पहुंच रहे हैं।

यमुनानगर में छत से निकल रहा ‘दूध’ !

ग्रामीणों के मुताबिक मंगलवार सुबह तिहमों गांव निवासी रूल्दा राम के मकान की छत से अचानक दूध जैसे तरल पदार्थ की बूंदें टपकने लगी। घर के पास ही खड़े शीशपाल ने बताया कि सुबह वह गली में खड़ा था। साथ ही गाय की बछिया बंधी हुई थी। वह बार-बार सिर हिला रही थी। जैसे ही उसने बछिया के सिर पर हाथ फेरा तो उसे सिर पर पानी गिरने की बूंदों का एहसास हुआ। उसने तुरंत छत की ओर देखा तो दूध जैसा सफेद रंग का तरल पदार्थ टपकता दिखा।  परिजनों ने छत से टपकते पदार्थ को बर्तन में इकट्ठा करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे आस-पड़ोस के लोग भी जमा होना शुरू हो गए। इतना ही नहीं  सोशल मीडिया पर इसके वीडियो शेयर किए गए, जो काफी वारयल भी हो रहे है।

यमुनानगर में छत से निकल रहा ‘दूध’ !

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने छत पर जाकर भी जांच की गई, लेकिन लेंटर की पक्की छत बिल्कुल सूखी हुई थी। आसपास कहीं कोई किसी प्रकार के पदार्थ के कोई लक्षण दिखाई नहीं दिए। हालांकि छत से दूध टपकने के पीछे क्या रहस्य है इसका किसी को पता नहीं लग पाया है।

 

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now