Mango Mandi Bhav Today : फलों के राजा आम पर मौसम की मार ! इस बार महंगे हो गए हैं आम के भाव, जानिए क्यों ?

₹64.73
Mango Mandi Bhav Today : फलों के राजा आम पर मौसम की मार ! इस बार महंगे हो गए हैं आम के भाव, जानिए क्यों ?
Mango Mandi Bhav Today : फलों के राजा आम पर मौसम की मार ! इस बार महंगे हो गए हैं आम के भाव, जानिए क्यों ?

Mango Mandi Bhav Today : इस बार फलों का राजा कहे जाने वाले रसीले आम के दाम महंगे हो सकते है। क्योंकि इस बार आम की फसल पर मौसम की मार पड़ी है। हरियाणा में आम की फसल का सबसे ज्यादा यमुनानगर में होती है और यमुनानगर में 70 से 80 प्रतिशत नुकसान हुआ है।

बागवानी विभाग के अधिकारी का कहना है सरकार द्वारा किसान को इस तरह की आपदा में कुछ राहत और मुआवजा राशि के लिए सरकार द्वारा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना चलाई गई है । इस स्कीम के में 45 फलः सब्जियों को रखा गया है।इस लिए उन्होंने कहा कि किसान इसका बीमा करवाये।ताकि उन्हें इस तरह की आपदा में मुआवजा राशि मिल सके।

Mango Mandi Bhav Today : फलों के राजा आम पर मौसम की मार ! इस बार महंगे हो गए हैं आम के भाव, जानिए क्यों ?

फलों के राजा आम पर मौसम की मार। यमुनानगर जिले में आम की फसल को हुआ काफी नुकसान।जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि हरियाणा के जिला यमुनानगर में सबसे ज्यादा आम की फसल का क्षेत्रफल पाया जाता है। इसमें दशहरी, लंगड़ा, चौसा मुख्यता आम की ये किस्में पाई जाती हैं। उन्होंने बताया कि इस बार जनवरी-फरवरी में विभाग द्वारा नोटिस किया गया था कि आम के पेड़ों पर फ्लावरिंग बहुत अच्छी हुई थी। जिससे मैं जताई जा रही थी कि आम का उत्पादन इस बार बहुत अच्छा रहेगा। लेकिन बे मौसम बरसात तेज हवाओं से 70 से 80% का नुकसान यमुनानगर में हुआ है।

उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा छछरौली ब्लाक में नुकसान हुआ है। इसके साथ ही रादौर में भी बहुत नुकसान हुआ है और वही कलेसर एरिया में नुकसान की मात्रा थोड़ी कम है । उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में भी आम की फसल के यही हालात हुए तो आम के दाम महंगे हो सकते हैं। क्योंकि जब भी किसी भी उत्पादन में कमी आती है और डिमांड बढ़ जाती है तब तब दाम बढ़ते हैं यह इकोनॉमिक्स का नियम है।

Mango Mandi Bhav Today : फलों के राजा आम पर मौसम की मार ! इस बार महंगे हो गए हैं आम के भाव, जानिए क्यों ?

जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि फलों व सब्जियों के किसानों के लिए सरकार ने ऐसी स्कीम चलाई है जिसमे बागवानी फसलों को कवर किया जाए ।उस स्कीम का नाम है। मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना। इस स्कीम के अंदर 45 फसलों को रखा गया है।।उन्होंने कहा कि फल, सब्जियां मसाले वाले सभी किसान इस स्कीम के तहत फसल का बीमा करवाये ताकि कोई आपदा आये तो उस समय उनका बचाव हो सके। एक एकड़ सब्जी की खेत पर 750 रुपये की राशि के प्रीमियम से बीमा हो जाएगा। इसी प्रकार फल की फसल के प्रति एकड़ एक हजार रुपए की राशि से बीमा हो जाएगा।

आपदा की स्थिति में रिपोर्ट के आधार पर सब्जी के प्रति एकड़ पर 30 हजार रुपए मुआवजा और इसी तरह फलः के लिए 40 हजार प्रति एकड़ मिल सकता है। ये बीमा सीजन टू सीजन है इसमें किसी कंपनी का हस्तक्षेप नहीं है। यह बीमा सरकार और सीधा किसान के बीच है। कोई भी आपदा, बरसात, ओलावृष्टि, पाला पड़ना या नहर टूटने की वजह से फसल खराब होती है, तो इस बीमे में ये सब कवर किया जाता है। बीमा करवाने के 72 घँटे के भीतर विभाग को सूचित करना पड़ता है ताकि जल्द रिपोर्ट बनाकर किसान को मुआवजा राशि मिल सके। इसके लिये पहले मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर पंजीकरण करवाएं और फिर मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के तहत ऑनलाइन पर पोर्टल पर जाकर वह अपनी फसलों का बीमा करवा सकते हैं ।

प्रीमियम की राशि का अभी ऑनलाइन भुगतान पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं। अगर किसी को किसी प्रकार की कोई समस्या आती है तो वह बागवानी विभाग की सहायता ले सकते है।ब्लॉक लेवल पर भी हमारे अधिकारी हैं और जिला स्तर पर भी हमारा कार्यालय है यहाँ हमसे सीधा संपर्क कर सकते है।

आज का आम का भाव | Mango Mandi Bhav Today

औसत मूल्य
₹5000 / क्विंटल

न्यूनतम मंडी मूल्य
₹3000.00 / क्विंटल

उच्चतम मंडी मूल्य
₹6500.00 / क्विंटल

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now