Maharashtra Landslide: महाराष्ट्र में चट्‌टान खिसकने से बह गया पूरा गांव, 5 की मौत, 127 लोग मलबे में दबे होने की खबर

₹64.73
Maharashtra Landslide: महाराष्ट्र में चट्‌टान खिसकने से बह गया पूरा गांव, 5 की मौत, 127 लोग मलबे में दबे होने की खबर

Maharashtra Landslide: महाराष्ट्र के रायगढ़ में भारी बारिश के चलते बुधवार रात चट्टान खिसकने से करीब 48 घर तबाह हो गए।

 हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है, जबकि 75 लोगों का रेस्क्यू किया गया। 127 लोग अभी मलबे में दबे हैं।

इर्शालवाड़ी गांव में इन लोगों को रेस्क्यू करने के लिए NDRF की टीमें मौके पर तैनात हें। 

मदद व पुनर्वासन मंत्री अनिल पाटिल ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो जख्मी लोगों को एयरलिफ्ट कराया जाएगा।

राज्य के 4 जिलों में इन दिनों बाढ़ जैसे हालात हैं। रायगढ़ जिले में 6 में से 3 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। 

इनमें अंबा, सावित्री और पातालगंगा शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि कुंडलिका, गढ़ी और उल्हास नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। 

बाढ़ जैसे हालात के बीच राज्य में NDRF की 12 टीमें तैनात की गई हैं।

वहीं, जम्मू-कश्मीर में बुधवार को 8 लोगों की मौत हो गई है। 

लैंडस्लाइड से सुरजन गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों की जान गई, जबकि सेरा क्षेत्र में बाढ़ की चपेट में आए 3 लोगों की मौत की खबर है।

मौसम विभाग ने देश के 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

वहीं, 4 राज्यों में मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now