Govt Scheme alert: मध्यप्रदेश में  महिलाओं को क्यों  मिल रहे 1000 रूपये हर महीने, जानें इस खबर में

₹64.73
Govt Scheme alert: मध्यप्रदेश में  महिलाओं को क्यों  मिल रहे 1000 रूपये हर महीने, जानें इस खबर में
Govt Scheme alert: मध्यप्रदेश में  महिलाओं को क्यों  मिल रहे 1000 रूपये हर महीने, जानें इस खबर में

Govt Scheme alert: मध्यप्रदेश में शिवराजसिंह चौहान की सरकार महिलाओं को हर महिना 1000 रूपये जून से देना शुरू कर रही है |

प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक स्वालम्बन  तथा उन पर आश्रित बच्‍चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने दिनांक 28 जनवरी 2023 को सम्पूर्ण प्रदेश में “मुख्‍यमंत्री लाड़ली बहना योजना” लागू किये जाने की घोषणा की, जिसके अंतर्गत प्रतिमाह 1000 रूपए महिलाओं को दिए जायेगे। सरकार ने इसे महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण तथा आर्थिक स्वावलम्बन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है ।

मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर एक विडियो शेयर की है जिसमे वे प्रदेश की महिलों को एक कार्यक्रम के दौरान सम्बोधित कर रहे है और कहा रहे है कि अगर घर में चार बहुएं है तो उन चारों बहुओं को हजार -हजार रूपये यानि चार हजार रूपये हर महीने मिलेंगे |

वही अगर घर में बुजुर्ग महिला है तो उसकी पेंशन भी अब 600 रूपये से बढ़ा कर 1000 रूपये कर दी जाएगी |

अगर आप मध्य प्रदेश के निवासी है और आप स्वम् या आपके घर में आपकी पत्नी या कोई और महिला इस योजना के लिए https://cmladlibahna.mp.gov.in/ लिंक पर जाकार अप्लाई कर सकते है |

साथ अपने आवेदन का स्टेट्स भी पता कर सकते है |

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now