Karnataka Election Results: कांग्रेस बढ़ी जीत की ओर, बनाई 125 से भी ज्यादा सीटों पर बढ़त
₹64.73
May 13, 2023, 13:10 IST


Karnataka Election Results: शुरुआती रुझान में ही बढ़त बना चुकी कांग्रेस अब जीत के आंकड़े को पार कर जीत के अंतर को बढ़ाते हुए दिख रही है |
कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के नतीजों के लिए मतगणना आज सुबह आठ बजे शुरू हुई। कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम 2023 अब एक तरफा जाता हुआ नजर आ रहा है | शुरुआत में जहां बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दी, वहीं तस्वीर एक घंटे के भीतर बदल गई। चुनाव तीन मुख्य खिलाड़ियों – भाजपा, कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर के बीच सीधी लड़ाई है।
राजस्थान के सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने ट्वीट किया,'' श्री राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में जो माहौल दिखा था आज उसी का नतीजा कर्नाटक के चुनाव परिणाम में स्पष्ट दिख रहा है। यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, श्री राहुल गांधी एवं श्रीमती प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने शानदार कैंपेन किया। कर्नाटक ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है। आने वाले राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भी इसकी पुनरावृत्ति होगी।"
कांग्रेस जैसे -जैसे जीत की और बढ़ रही है कांग्रेस खेमे में जीत का जश्न शुरू हो चुका है और सभी राज्यों से कांग्रेस नेताओं के बयान आने शुरू हो गये है |