IMA Passing Out Parade: श्रीलंका सहित इन देशों के कैडेट्स हुए भारत के आईएमए से पास आउट, अब तक 65234 देशी और विदेशी कैडेट्स ले चुके है ट्रेनिंग

₹64.73
IMA Passing Out Parade: श्रीलंका सहित इन देशों के कैडेट्स हुए भारत के आईएमए से पास आउट, अब तक 65234 देशी और विदेशी कैडेट्स ले चुके है ट्रेनिंग

IMA Passing Out Parade:  भारतीय सेना को नए 343 नए अफसर मिले हैं। भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में आयोजित पासिंग आउट परेड में ये कैंडिडेट शामिल हुए हैं। इसके अलावा 12 मित्र देशों के 29 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए। श्रीलंका के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल शावेंद्रा सिल्वा ने परेड की सलामी ली। आईएमए की स्थापना के बाद से अब तक यहां से 65234 देशी और विदेशी कैडेट्स पास आउट हो चुके हैं।

यूपी से सबसे ज्यादा अफसर

यूपी से सबसे ज्यादा अफसर

अफसर देने के मामले में इस बार उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर है। उत्तर प्रदेश के कुल 68 अफसर बने। वहीं दूसरे नंबर पर उत्तराखंड रहा। उत्तराखंड के 42 अफसर बने। राजस्थान के 34, महाराष्ट्र के 28, बिहार के 27, हरियाणा के 22 और पंजाब के 20 अफसर शामिल हैं। अन्य राज्यों के भी कई अफसर सेना में शामिल हुए हैं। पिछली बार 20 राज्यों के कैडेट पासिंग आउट परेड में शामिल हुए थे, लेकिन इस बार देश के 27 राज्यों के कैडेट शामिल हुए। पासिंग आउट परेड के मद्देनजर अकादमी के आसपास सुरक्षा के कडे इंतजाम किए गए थे। इन युवा सैन्य अधिकारियों पर हेलिकॉप्टर के जरिए पुष्प वर्षा की गई।

किनको मिला अवॉर्ड
IMA में आयोजित ऑर्डर ऑफ मेरिट में कुछ अफसरों को सम्मानित किया गया। परेड में पहले स्थान पर बीयूओ गौरव यादव रहे। उन्हें गोल्ड मेडल मिला। वहीं दूसरे नंबर पर बीयूओ सौरभ बधानी और तीसरे स्थान पर बीयूओ आलोक सिंह रहे। वहीं तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम से मेरिट क्रम में प्रथम स्थान पाने वाले अधिकारी कैडेट के लिए रजत पदक ओसी अजय पंत, मैत्रीपूर्ण विदेशी देश से ऑर्डर ऑफ मेरिट में प्रथम स्थान पाने वाले अधिकारी कैडेट के लिए बांग्लादेश पदक ओसी शैलेश भट्टा (नेपाल) को मिला।

किनको मिला अवॉर्ड

मित्र देशों में अफसरों को भी मिला सम्मान
IMA से 12 मित्र देशों के कुल 29 कैडेट्स पास हुए। इनमें भूटान के 9, मालदीव और श्रीलंका के 4-4, मॉरीशस के 3, नेपाल के दो, बांग्लादेश, ताजिकिस्तान, म्यांमार, सूडान, कजाकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान से 1-1 कैडेट पास आउट हुए।

कौन हैं गौरव यादव?
गौरव यादव राजस्थान के अलवर के रहने वाले हैं। ऑर्डर ऑफ मेरिट में उन्हें गोल्ड मेडल मिला। गौरव एक किसान के बेटे हैं। उनका कहना है कि उन्हें अपने बड़े भाई से प्रेरणा मिली। उनके बड़े भाई सेना में हैं।

कौन हैं गौरव यादव?

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now