History of 29 July: आज का इतिहास, जानें देश और दुनिया की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
₹64.73

History of 29 July: आज का इतिहास, जानें देश और दुनिया की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
1748: ईस्ट इंडिया कंपनी की सहायता के लिए ब्रिटिश सेना की पहली सैन्य टुकड़ी भारत पहुंची।
1858: यूनाइटेड स्टेट्स और जापान ने हैरिस संधि पर हस्ताक्षर किए।
1876: भारत में विज्ञान संगठन की स्थापना की गई।
1921: जर्मनी में एडोल्फ हिटलर नेशनल सोशलिस्ट जर्मन वर्कर्स पार्टी के नेता चुने गए।
1941: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के घटक जापान ने चीन और भारत पर अधिकार करने के लिए अपने सैनिक इस क्षेत्र के दक्षिणी तट पर उतारे।
1949: ब्रिटिश ब्राडकॉस्टिंग कारपोरेशन का रेडियो पर प्रसारण शुरू।
1957: संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी का गठन किया।
1996 चीन ने लोपनोर में अपना 45वां भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
2000 संयुक्त राज्य अमेरिका ने पैमनसेट-9 नामक संचार उपग्रह उक्रेन के राकेट की सहायता से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया।
2004 मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री के रूप में अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए बिमस्टेक-ईसी सम्मेलन में भाग लेने बैंकॉक रवाना।
2006 श्रीलंकाई बल्लेबाज माहेला जयवर्धन और कुमार संगाकारा ने 624 रनों की भागीदारी का टेस्ट क्रिकेट में विश्व रिकार्ड बनाया।
2007: वैज्ञानिकों ने एथेंस में प्री हिस्टोरिका पीरियड के हाथी के दांत की खोज की।
2008 इजरायल के तत्कालीन प्रधानमंत्री एहुद ओल्मर्ट ने सीरिया के साथ चौथे दौर की शांति वार्ता के लिए अपने दो प्रतिनिधि तुर्किये भेजे।
जन्म
1894 पुदुचेरी के प्रथम मुख्यमंत्री एडौर्ड गौबर्ट।
1904 आधुनिक भारत की बुनियाद रखने वाली औद्योगिक हस्ती जेआरडी टाटा।
1905 संयुक्त राष्ट्र के द्वितीय महासचिव डैग हैमरस्क्जोंल्ड।
1922 मराठी भाषा के प्रमुख साहित्यकार और इतिहास लेखक बाबासाहेब पुरंदरे।
1931 ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि सी. नारायण रेड्डी।
1960 लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह।
निधन
1890 नीदरलैंड के प्रसिद्ध चित्रकार विंसेंट वैन गो।
1891 प्रसिद्ध समाज सुधारक ईश्वर चन्द्र विद्यासागर।
1996 भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की योद्धा अरुणा आसफ अली।
2003 भारत के सुप्रसिद्ध हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर।
2009 जयपुर की महारानी गायत्री देवी।
2015 भारतीय शास्त्रीय संगीतकार वसुंधरा कोमकली।
2017 हिन्दी भाषा की प्रसिद्ध कवयित्री स्नेहमयी चौधरी।
दिवस
अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस