History of 5 August : आज का इतिहास, जानें 5 अगस्त की मह्त्त्वपूर्ण घटनाएं
₹64.73

History of 5 August : आज का इतिहास, जाने 5 अगस्त की मह्त्त्वपूर्ण घटनाएं
फ्रांसीसी और तुर्की की सेना ने 5 अगस्त 1543 को नाइस पर कब्जा जमाया।
पहला स्पेनिश जहाज सेन कार्लोस ने आज ही के दिन 1775 में सेन फ्रेंसिस्को खाड़ी में प्रवेश कियाा।
पश्चिम बंगाल के राजा महाराजा नंदकुमार को 5 अगस्त 1775 को कलकत्ता अब कोलकाता में फांसी दी गई ब्रिटिश शासन के द्वारा भारत में धोखधड़ी के लिए दी गई यह अंतिम फांसी थी।
डच और अंग्रेज सेनाओं के बीच डोगर बैंक में 5 अगस्त 1781 को युद्ध हुआ।
फ्रांस कथाकार गाय दी मोपासां का जन्म 5 अगस्त 1850 को हुआ था।
उड़ीसा के प्रमुख राष्ट्रवादी आचार्य प्यारे मोहन का जन्म आज ही के दिन 1852 में हुआ था।
जापान ने 5 अगस्त 1874 को इंग्लैंड की तर्ज पर डाक बचत प्रणाली शुरू की।
जापान में आज ही के 1882 में मार्शल लॉ लगाया गया।
कार का अविष्कार करने वाले कार्ल बेंज ने अपनी पहली कार का पेटेंट 1886 में करवाया था। लेकिन इस कार को लंबी दूरी तक अकेले चलाने का श्रेय उनकी पत्नी को जाता है। वे आज ही के दिन1888 में इस कार से 104 किलोमीटर दूर के शहर गई।
मराठी साहित्यकार एवं प्रसिद्ध समाजसेवी दत्तो वामन पोतदार का जन्म 5 अगस्त 1890 को हुआ था।
चाँद पर कदम रखने वाले दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग का जन्म आज ही के दिन 1890 में हुआ था।
जर्मन समाजशास्त्री एवं दार्शनिक फ्रेडरिक एंजेल्स का निधन 5 अगस्त 1895 को हुआ था।
भारत के प्रसिद्ध राजनेता, स्वतंत्रता सेनानी, पत्रकार, साहित्यकार तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारका प्रसाद मिश्रा का जन्म 5 अगस्त 1901 को हुआ था।
रूस और जापान के शांति वार्ताकारों के बीच आज ही के दिन 1905 में पहली बैठक अमेरिका के राष्ट्रपति रुजवेल्ट के न्यूयॉर्क स्थित घर पर हुई।
मद्रास विधान सभा के सदस्य बी। जी। रेड्डी (बेज़वाडा गोपाला रेड्डी ) का जन्म 5 अगस्त 1907 को हुआ था।
जापान में टोक्यो के गिंजा में 1912 को पहली टैक्सी सेवा शुरू हुई।
1914 में आज ही के दिन अमेरिका के शहर ओहियो में दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक ट्रैफिक लाइट लगाई गई थी। इस ट्रैफिक सिग्नल में लाल और हरी लाइट के साथ एक बजर भी था, जो ट्रैफिक लाइट के बदलाव का संकेत देता था। हालांकि इससे पहले लंदन में गैस से जलने वाली ट्रैफिक लाइट का इस्तेमाल होता था।
क्यूबा, उरुग्वे, मैक्सिको और अर्जेंटीना ने 1914 में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान तटस्थ रहने की घोषणा की।
मांटेनेग्रो ने 1914 में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ऑस्टि्रया हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
जर्मनी की सेना 1915 में पॉलेंड की राजधानी वारसा में घुसी।
प्रसिद्ध कवि शिवमंगल सिंह सुमन का जन्म 5 अगस्त 1915 को हुआ था।
प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वार्सा पर आज ही के दिन 1915 में जर्मनी का अधिकार हो गया इससे पहले यह क्षेत्र रुस के अधिकार में था।
अमेरिका और जर्मनी ने 5 अगस्त 1921 को बर्लिन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए.
हेनरी सुलिवान आज ही के दिन 1923 में इंग्लिश चैनल को पार करने वाले पहले अमेरिकी बने।
फ्रांस और जर्मनी के बीच व्यापार समझौते पर 5 अगस्त 1926 को हस्ताक्षर किए ग
अमरीकी हवाई जहाज ने आज ही के दिन 1945 को जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया था।
साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत हिन्दी के प्रसिद्ध कवि वीरेन डंगवाल का जन्म 5 अगस्त 1947 को हुआ था।
इंडोनेशिया में 5 अगस्त 1947 को हॉलैंड ने राजनीतिक कार्यवायी बंद की।
इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में 5 अगस्त 1949 को आये 6.7 की तीव्रता वाले भूकंप से छह हजार लोगों की मौत हो गई थी।
भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और असम के प्रथम मुख्यमंत्री रहे गोपीनाथ बोरदोलोई का निधन 5 अगस्त 1950 को हुआ था।
अफ़्रीक़ी देश बोरकिनाफ़ासो ने आज ही के दिन 1960 में अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
यूरी गैगेरीन के ऐतिहासिक उपक्रम के चार महीने के बाद 5 अगस्त 1961 को सोवियत संघ ने अपने दूसरे अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में उतारा था। 25 साल के मेजर टिटोव ने अपने वोस्तोक-2 अंतरिक्ष विमान में पूरा दिन बिताया।
अमरीका अभिनेत्री मर्लिन मुनरो का निधन 5 अगस्त 1962 में हुआ था।
1965 में आज ही ऑपरेशन जिब्राल्टर के तहत पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में 25 से 30 हजार घुसपैठिये भेजे थे, जिनमे पाकिस्तानी सैनिक भी शामिल थे। इसी घटना के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 युद्ध की शुरुआत हुई थी।
फ्रांस राजनीतिज्ञ मरिन ले पेन का जन्म 5 अगस्त 1968 में हुआ था।
भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद का जन्म 5 अगस्त 1969 को हुआ था।
हिन्दी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री काजोल का जन्म 5 अगस्त 1975 में हुआ था।
भारतीय फिल्म अभिनेता वत्सल सेठ का जन्म 5 अगस्त 1980 को हुआ था।
बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा का जन्म आज ही के दिन 1987 में हुआ था।
आज ही के दिन 1991 में न्यायमूर्ति लीला सेठ दिल्ली हाईकोट में जज बनने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
अटलांटा शताब्दी ओलम्पिक का सिडनी में 5 अगस्त 1996 को मिलने का वादा के साथ सम्पन्न हुआ।
बुल्गारिया के 36वें प्रधानमंत्री रहे टोडर ज़िकोव का निधन 5 अगस्त 1998 को हुआ था।
चीन और ताइवान के बीच आज ही के दिन 1999 में तनाव चरम पर था।
भारत के महान् और ख्यातिप्राप्त क्रिकेटर लाला अमरनाथ का निधन 5 अगस्त 2000 को हुआ था।
गोंजालो लोजाडा आज ही के दिन 2002 में बालोविया के नये राष्ट्रपति चुने गये।
भारत के अंडमान निकोबार द्वीप से 5 अगस्त 2008 को 176 मील उत्तर-पूर्व में हिंद महासागर में 5.5 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया।
केन्या के 70% नागरिकों ने 5 अगस्त 2010 को जनमत संग्रह में लोकतांत्रिक सुधारों के अंतर्गत नया संविधान बनाने का समर्थन किया।
कश्मीर (भारत) के लेह में आज ही के दिन 2010 में बादल फटने से तथा उसके बाद आई बाढ़ में 115 लोगों की मृत्यु हो गई।
कराची (पाकिस्तान) में 5 अगस्त 2010 को एमक्यूएम के विधायक रजा हैदर की हत्या के बाद चार दिनों से जारी जातीय हिंसा में 70 लोगों की हत्या कर दी गई।
नासा के वैज्ञानिकों ने आज ही के दिन 2011 में साइंस पत्रिका में मंगल ग्रह पर बहता पानी होने का दावा किया।
नासा द्वारा बृहस्पति का अध्ययन करने के लिए आज ही के दिन 2011 में अंतरिक्ष शोध यान जूनो छोड़ा गया।
प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट, जिन्होंने ‘चाचा चौधरी’ कार्टून चरित्र बनाया प्राण कुमार शर्मा का निधन 5 अगस्त 2014 को हुआ था।
2018 आज ही के दिन उत्तर प्रदेश के मुगल सराय जंक्शन का नाम बदलकर दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन किया गया।