History of 15 August: आज का इतिहास, जानिए 15 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

₹64.73
15 august,15 august 1947,15 august history of india,15 august history,15 august indian history,history of india,15 august history of world,15 august world history,history of world,august 15th in world history,history of 15 august 1947,15 august status,15 august historical significance,essay on 15 august,august 15th in indian history,august 15 in history,essay on 15 august in english,15 august essay,15 august of india,15 august speech

History of 15 August: आज का इतिहास, जानिए 15 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


1772 - ईस्ट इंडिया कंपनी ने जिलों में अलग दीवानी और फौजदारी अदालतों के गठन का निर्णय लिया।

1854 - ईस्ट इंडिया रेलवे ने कलकत्ता से हुगली के बीच 37 किलोमीटर की दूरी में पहली यात्री ट्रेन चलायी।
हालांकि इसका आधिकारिक तौर पर उद्घाटन 1885 में किया गया।

1947 - युगवाणी (पत्रिका) - देहरादून (उत्तराखण्ड) से प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका। यह आरंभ एक पाक्षिक समाचार पत्र के रूप में प्रकाशित हुआ था जो कालान्तर में पहाड़ का प्रमुख साप्ताहिक समाचार पत्र बना।


1950 - भारत में 8.6 के तीव्रता वाले भूकम्प के कारण 20 से 30 हजार लोग मारे गये।

1971 - बहरीन ब्रिटेन के शासन से आजाद हुआ।

1972 - पोस्टल इंडेक्स नंबर अर्थात् पिन कोड लागू किया गया।

1979 - फ़रीदाबाद - हरियाणा का 12 वाँ ज़िला बना।

1982 - राष्ट्रव्यापी रंगीन प्रसारण और टीवी के राष्ट्रीय कार्यक्रम का दिल्ली में उद्घाटन किया गया।

1990 - जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया।

1907 - इंडियन बैंक - स्वदेशी आंदोलन के अंश के रूप में 15 अगस्त को इसकी स्थापना हुई।

1994 - सूडान के खार्तूम में आतंकवादी कार्लोस पकड़ा गया।

1998 - उत्तरी आयरलैंड में ओमाग द्वारा की गई बमबारी में 29 लोग मारे गये और 220 अन्य घायल हुए।

1947 - स्वतंत्रता दिवस - भारत को अंग्रेज़ों से स्वतंत्रता प्राप्त हुई।
पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
रक्षा वीरता पुरस्कार-परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र स्थापित किया गया।


1975 - बांग्लादेश में सैनिक क्रान्ति, मुजीबुर्रहमान की हत्या तथा खोंडेकर मुश्ताक अहमद के नेतृत्व में नयी सरकार का गठन।

1989 - क्लार्क ने दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।

2000 - उत्तर एवं दक्षिण कोरिया के बिछड़े नागरिक आपस में मिले।

2002 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने इस्लामाबाद स्थित अपने सूचना केन्द्र को बन्द किया।

2004 - लारा सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।

2007 - दक्षिण अमेरिकी देश पेरु के मध्य तटीय इलाके में 8.0 तीव्रता के भूकंप से 500 से ज्यादा लोगों की मौत और कई लोग बेघर हुए।

2008 - स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने संसद भवन परिसर में स्वतन्त्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।


15 अगस्त को जन्मे व्यक्ति
1992 - गुरुराजा पुजारी - जिन्हें पी. गुरुराजा के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय भारोत्तोलक (वेटलिफ़्टर) हैं।
1942 - गोपाल चतुर्वेदी - भारत के महत्त्वपूर्ण व्यंग्य-हस्ताक्षर हैं।
1872 - अरबिंदो घोष- भारतीय लेखक और दार्शनिक।
1918 - हंस कुमार तिवारी - प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार तथा सम्पादक।
1912 - उस्ताद अमीर ख़ाँ- भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक।
1922 - कुशाभाऊ ठाकरे - 1998 से 2000 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।
1924 - इन्दीवर - हिंदी फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय गीतकार।
रामदरश मिश्र- प्रसिद्ध साहित्यकार एवं कवि।
1933 - फजल ताबिश - भोपाल के प्रसिद्ध शायर थे।
1938 - प्राण कुमार शर्मा- प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट, जिन्होंने 'चाचा चौधरी' कार्टून चरित्र बनाया।
1947 - राखी गुलज़ार- प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री।
1949 - मुशीरुल हसन - भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के कुलपति थे।
1956 - बेबी रानी मौर्य - भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ हैं।
1959 - डॉ. रमेश पोखरियाल "निशंक"- उत्तराखण्ड राज्य के पाँचवे मुख्यमंत्री ।
1975 - विजय भारद्वाज- भारतीय क्रिकेटर।
1975 - के.एम. बीनामोल - भारत की प्रसिद्ध महिला एथलीट हैं।
1891 - बिजन कुमार मुखरीजा - भारत के भूतपूर्व चौथे मुख्य न्यायाधीश रहे थे।
1769 - नेपोलियन बोनापार्ट - फ़्राँसीसी सैन्य अधिकारी और राजनीतिक नेता था।

15 अगस्त को हुए निधन
2018 - अजित वाडेकर - भारत के प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी थे।
2004 - अमरसिंह चौधरी - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे। वह गुजरात के भूतपूर्व मुख्यमंत्री थे।
1994 - कैलास सांखला - प्रसिद्ध भारतीय प्रकृतिवादी और संरक्षणवादी थे।
1949 - कोंडा वेंकटप्पय्या - आंध्र प्रदेश के समाज सुधारक और अधिवक्ता थे।
1886 - रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी - भारत के महान् संत एवं विचारक तथा स्वामी विवेकानन्द के गुरु।
1947- सरदार अजीत सिंह- पंजाब- स्वतंत्रता सेनानी।
1942 - महादेव देसाई - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी


15 अगस्त के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
1947 - स्वतंत्रता दिवस
बांग्लादेश का राष्ट्रीय शोक दिवस
द्वितीय विश्व युद्ध: कोरियाई मुक्ति दिवस।

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now