पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को हुई सांस लेने में दिक्कत, अस्पताल में कराया गया भर्ती

₹64.73
पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को हुई सांस लेने में दिक्कत, अस्पताल में कराया गया भर्ती 

बायलेटरल निमोनिया से पीड़ित West Bengal के पूर्व Chief Minister बुद्धदेव भट्टाचार्य को वेंटिलेटर पर रखा गया है| उन्हें Saturday अपराह्न अलीपुर के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया था| रातभर आठ चिकित्सकों की टीम ने उन पर निगरानी रखी| उन्हें मिक्स्ड रेस्पिरेट्री फेलियर हुआ है|

दो साल पहले कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखने की जरूरत पड़ी थी| तब उनके फेफड़े में भी संक्रमण हुआ था| अस्पताल के एक चिकित्सक ने Sunday सुबह बताया कि पूर्व Chief Minister को सांस लेने पर दिक्कत है|

लंबे समय से उम्र जनित बीमारियों से पीड़ित भट्टाचार्य का घर पर इलाज चलता रहा है| बालीगंज के पॉम एवेंयू स्थित आवास पर Saturday सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी| अपराह्न चिकित्सकों के परामर्श पर उन्हें तत्काल ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अलीपुर के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया|

AD 6


अस्पताल के एक अधिकारी ने मीडिया से कहा, ‘‘बुद्धदेव भट्टाचार्य को सांस लेने में काफी तकलीफ है और यह बहुत ज़्यादा बढ़ जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें नॉन-इनवेसिव वेंटिवेंलेशन, एंटीबायोटिक्स और अन्य जीवन स्वास्थ्य निगरानियों के तहत ट्रीट किया जा रहा है।"

 राज्यपाल डॉ सी वी आनन्द बोस  अस्पताल गये और और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली | राज्यपाल ने भट्टाचार्य के स्वास्थ्य पर चिंता व्यक्त की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
 

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now