Earthquake: आज तड़के फिर आया भूकंप, जानिए ताजा अपडेट
₹64.73

Earthquake: आज तड़के फिर आया भूकंप, जानिए ताजा अपडेट
अफगानिस्तान में आज सुबह 06:11 बजे रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र
अफगानिस्तान में बुधवार सुबह भूकंप के भीषण झटके महसूस किए गए।
रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 6.3 दर्ज की गई।
बताया गया है कि भूकंप का केंद्र उत्तर-पश्चिम अफगानिस्तान की तरफ जमीन से 10 किमी नीचे रहा। इन्हें सुबह 6.11 बजे महसूस किया गया
इससे पहले शनिवार को अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता के भूकंप ने भीषण तबाही मचाई थी।
देश में इन झटकों से कम से कम चार हजार लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं दो हजार से ज्यादा घर पूरी तरह तबाह भी हो चुके हैं। ऐसे में चार दिन में ही दो बड़े झटकों से अफगानिस्तान को बड़ा नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
अफगानिस्तान में आज सुबह 06:11 बजे रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता का भूकंप आया: राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र pic.twitter.com/AbzNPOOqAC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 11, 2023