ट्रेन के कोच में फटा सिलिंडर, कई की हुई मौत
₹64.73

अब दिन ट्रेन में कोई न कोई हादसे हो रहे है ऐसा ही एक और हादसे की खबर सामने आई है | जिसमे भारी जान-माल का नुकसान हुआ है | तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के प्राइवेट कोच में आग लग गई। शनिवार तड़के हुए हादसे में यूपी के 10 तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 50 लोग झुलस गए। प्राइवेट कोच में यूपी के 63 तीर्थयात्री सफर कर रहे थे। हादसे के वक्त कोच यार्ड में खड़ा था।
लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के प्राइवेट कोच में आग से 10 की मौत; 20 घायल 😥#RIP 🙏🙏 pic.twitter.com/fN1wOcJwtU
— Manish Tiwari (@livemanish_) August 26, 2023
यह 17 अगस्त को लखनऊ जंक्शन से दक्षिण भारत के तीर्थस्थलों के लिए रवाना हुआ था। यह कोच पुनालूर-मदुरे एक्सप्रेस से जुड़कर मदुरै पहुंचा था।
मदुरै कलेक्टर एमएस संगीता ने बताया कि कोच में सभी यूपी के तीर्थयात्री थे। इस कोच को मदुरै में दो दिन तक रुकना था। यात्रियों ने आज सुबह कॉफी बनाने के लिए स्टोव जलाया तो सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया।
अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की सूचना सुबह करीब 5.15 बजे मिली।
जब ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी थी। इसके बाद 5.45 बजे फायर बिग्रेड ने आग बुझाने का काम शुरू किया।
सुबह 7:15 बजे आग पर काबू पाया गया। सिर्फ प्राइवेट कोच में ही आग लगी है। दूसरे कोच तक आग फैलने से बचा लिया गया।