Chandrayaan-3 : भारत ने रचा इतिहास, 6 बजकर 4 मिनट पर चद्रंमा पर सफल लैंडिंग कर दुनिया को दिखाया दम

₹64.73
CS

Chandrayaan-3 : चंद्रयान-3 की लैंडिंग का समय जैसे- जैसे नजदीक आ रही थी वैसे ही देश के लोगों की धड़कने बढ़ रही थी। भारत के साथ दुनिया के अधिकांश देश भारत के इस मिशन को टकटकी लगाए देख रहे थे। भारत में चंद्रयान- 3 की सफलता हासिल करने के बाद पूरे देशभर में खुशी का माहौल बन चुका है, वहीं देशभर में जगह-जगह पर यज्ञ, हवन और दुआओं का दौर जारी था।

 

ISRO probe lands Indian flag on moon

इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लैंडिंग कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ें हुए थे जो हर एक पल की जानकारी ले रहे थे। जैसे ही लैंडर विक्रम चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा तो हर किसी के चेहरे पर एक अनूठी खुशी देखने को मिली।

 highly detailed photo of indian flag hosting on | Stable Diffusion | OpenArt

 

भारत ये कारनामा करने वाला अब चौथा देश बन गया और इसी के साथ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला प्रथम देश बन गया है। भारत ने इसी के साथ इतिहास के पन्नों पर अपना नाम सुनहरों शब्दों से दर्ज करवा दिया है।

इस दौरान उतरप्रदेश और हरियाणा के स्कूल और कॉलेजों में चंद्रयान- 3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण छात्रों को भी दिखाया गया था।

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now