Chandrayaan-3 : भारत के लिए आज बड़ा दिन चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ रचा जाएगा इतिहास, दक्षिण ध्रुव पर पहुँचने वाला होगा प्रथम देश

₹64.73
े्न

आज यानि 23 अगस्त को भारत का चंद्रयान- 3 जैसे ही चांद की सतह पर लैंडिंग करेगा, उसी समय भारत ये कारनामा करने वाला दुनिया का प्रथम देश बन जाएगा। वैसे तो भारत चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश बनेगा, भारत से पहले चांद पर रूस, अमेरिका, चीन के बाद भारत चौथा देश बनेगा। लेकिन चांद के दक्षिण ध्रुव पर पहुंचने वाला प्रथम देश बन जाएगा।

आइए जानते हैं क्या होती हैं सॉफ्ट लैंडिंग... 

सॉफ्ट लैंडिंग वह प्रक्रिया है जब कोई अंतरिक्षयान किसी ग्रह पर उतारा जाता है कि उसे किसी तरह का नुकसान न हो, विशेषज्ञों का मानना है कि सॉफ्ट लैंडिंग का सबसे बड़ा उदाहरण पैराशूट से कूदता हुआ आदमी है।

इसको ऐसे भी समझा जा सकता है कि जब विमान से कोई इंसान जम्प करता है तो पैराशूट उसके वजन और गुरुत्वाकर्षण के असर को कम करता है। लेकिन चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग थोड़ा अलग है क्योंकि वहां का गुरुत्वाकर्षण भी अलग है।

चांद पर गुरुत्वाकर्षण शक्ति धरती की अपेक्षा 1/6 कम है। यानी वहां गिरने की गति बढ़ जाएगी। 

इसलिए चंद्रयान-3 के साथ विशेष तकनीक अपनाई जा रही है।इसके लिए चंद्रयान-3 के नीचे लगे पांचों इंजन को ऑन किया जाएगा जिससे इंजन विपरीत दिशा में दबाव बनाकर विक्रम की गति को कम कर देगा, इससे विक्रम लैंडर चांद की सतह पर आहिस्ता से उतरेगा।

लाइव प्रसारण:
इसरो ने बताया कि चंद्रयान- 3 का लाइव प्रसारण 23 अगस्त को शाम 5 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा।

आज बुधवार शाम 6.04 बजे लैंड करेगा चंद्रयान-3

इसरो के मुताबिक लैंडर(विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) वाला लैंडर मॉड्यूल आज शाम 6.04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के पास उतरेगा।

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now