Chandrayaan-3 : पूरी दुनिया की नजर भारत पर, देखें लाइव प्रसारण

₹64.73
े्मे्म

चंद्रयान-3 की लैंडिंग का समय जैसे- जैसे नजदीक आ रहा हैं देश के लोगों की धड़कने बढ़ रही हैं। भारत के साथ दुनिया के अधिकांश देश भारत के इस मिशन को टकटकी लगाए देख रहे हैं। भारत में चंद्रयान- 3 की सफलता के लिए यज्ञ, हवन और दुआओं का दौर जारी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लैंडिंग कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ेंगे। जैसे ही लैंडर विक्रम चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरेगा, भारत ये कारनामा करने वाला चौथा देश और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला प्रथम देश बन जाएगा। उतरप्रदेश और हरियाणा के स्कूल और कॉलेजों में चंद्रयान- 3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण छात्रों को दिखाया जाएगा।

लाइव प्रसारण
इसरो ने बताया कि चंद्रयान- 3 का लाइव प्रसारण 23 अगस्त को शाम 5 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा। लैंडिंग का सीधा प्रसारण इसरो की वेबसाइट, इसरो के यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज पर देख सकते हैं।

शाम 6.04 बजे लैंड करेगा चंद्रयान-3
इसरो के मुताबिक लैंडर(विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) वाला लैंडर मॉड्यूल आज शाम 6.04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के पास उतरेगा

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now