Chandrayaan 3: इसरो ने चंद्रयान से ली गई चांद की वीडियो की जारी, देखने में लग रहा बेहद ही खूबसूरत, आप भी देखें वीडियो
₹64.73

Chandrayaan 3: इसरो ने शुक्रवार को चंद्रयान द्वारा ली चांद की वीडियो एक वीडियो क्लीप सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसरो ने ट्वीट में लिखा कि चंद्रयान-3 के लैंडर से 17 अगस्त 2023 को लैंडर मॉड्यूल के प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने बाद का वीडियो।
वहीं देशभर की नजर उस दिन पर है जब चंद्रयान-3 का चांद पर उतरेगा। भारत का नागरीक इस दिन के लिए बेसब्री से इंतजार रहा है। चंद्रयान धीरे-धीरे मिशन चांद की तरफ अपने कदमों को बढ़ा रहा है। जैसे ही चांद के पास चंद्रयान पहुंने को है इस दौरान की वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
चांद की वीडियो देख हर किसी के चेहरे पर खुशी देखी जा सकती है। इन तस्वीरों में चांद की सतह साफ-साफ दिख रही है।
इसरो ने ट्वीट कर बताया कि चंद्रयान-3 के लैंडर इमेजर कैमरा-1 से 17 अगस्त 2023 को लैंडर मॉड्यूल के प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होने के ठीक बाद चांद की तस्वीरें ली गईं।
वहीं चंद्रयान-3 की 23 अगस्त को चांद की सतह लैंडिंग की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि इसे 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था।
Chandrayaan-3 Mission:
— ISRO (@isro) August 18, 2023
View from the Lander Imager (LI) Camera-1
on August 17, 2023
just after the separation of the Lander Module from the Propulsion Module #Chandrayaan_3 #Ch3 pic.twitter.com/abPIyEn1Ad
Chandrayaan-3 Mission:
— ISRO (@isro) August 18, 2023
View from the Lander Imager (LI) Camera-1
on August 17, 2023
just after the separation of the Lander Module from the Propulsion Module #Chandrayaan_3 #Ch3 pic.twitter.com/abPIyEn1Ad
ट्वीट में इसरो ने कहा कि लैंडर मॉड्यूल (एलएम) अच्छी तरह से काम कर रहा है और एलएम ने सफलतापूर्वक डीबूस्टिंग ऑपरेशन किया जिससे इसकी कक्षा 113 किमी x 157 किमी तक कम हो गई।
दूसरा डिबॉस्टिंग ऑपरेशन 20 अगस्त 2023 के लिए निर्धारित है। लैंडर गति धीमी करते हुए आगे बढ़ेगा। बता दें कि लैंडर को इस मिशन में करीब 100 किमी का सफर करना है।