Chandrayaan 3: चांद की महज 4 दिन की दूरी, लेकिन 40 दिन में तय करता है भारत का अंतरिक्ष यान
₹64.73
Chandrayaan 3: धरती से चांद की दूरी 3.83 लाख किलोमीटर है। अंतरिक्ष यान से ये दूरी मजह चार दिन में पूरी हो सकती है।मगर, ISRO के यान को यह दूरी तय करने में 40-42 दिन लगेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि चंद्रयान-3 घुमावदार रास्ता तय करते हुए चांद पर पहुंचेगा।
सवाल है कि अंतरिक्ष यान को किसी ग्रह पर सीधे रास्ते से क्यों नहीं भेजा जाता? पहली वजह तो ये है कि अंतरिक्ष यान को घुमावदार रास्ते से भेजने की प्रक्रिया सस्ती है। ISRO के पास NASA की तरह ताकतवर रॉकेट नहीं हैं, जो चंद्रयान को सीधे चंद्रमा तक पहुंचाएं।
रॉकेट को अंतरिक्ष में भेजने के लिए उसे धरती की गति और ग्रैविटी का लाभ मिलना जरूरी है।रॉकेट को अंतरिक्ष की ओर सीधे भेजने पर धरती की गुरुत्वाकर्षण शक्ति ज्यादा तेजी से खीचेंगी। धरती की दिशा में यान की गति संग तालमेल होने से उस पर लगने वाला ग्रैविटी पुल कम हो जाता है।