Cannes Film Festival 2023 : फ्रांस में लगेगा सपना चौधरी का ठुमका ! अब सारी दुनिया देखेगी सपना का जलवा
₹64.73


Cannes Film Festival 2023 : अब फ्रांस में लगेगा सपना चौधरी का ठुमका ! जी हां हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) फ्रांस में चल रहे अंतरराष्ट्रीय कांस फिल्म फेस्टिवल में अपना अदा का जलवा बिखेरती दिखाई देंगी।
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) पहली ऐसी हरियाणवी कलाकार है, जो कांस फेस्टिवल में हिस्सा ले रही है। इससे पहले भी सपना चौधरी देश-विदेश के कई बड़े मंच पर अपना जलवा दिखा चुकी है।

सपना ने कहा कि इस फेस्टिवल में डेब्यू करने के लिए न्योता मिलना बेहद गौरव की बात है, जिससे वह काफी उत्साहित भी है।
सपना ने कहा कि उसे पूरी उम्मीद है कि वे सभी को गौरवान्वित करेगी। इससे पहले हरियाणा मूल की मानुषी छिल्लर कांस फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू कर चुकी है।

सपना चौधरी ने कहा कि इस फिल्म फेस्टिवल को लेकर उन्होंने कोई विशेष तैयारी तो नहीं की है, लेकिन इसको लेकर वह काफी उत्साहित है।
सपना ने कहा कि जब वह कांस फेस्टिवल में एंट्री करेगी तो सारी दुनिया हरियाणे नै ए आंख अर कान लगा के देखैगी।
बिग बॉस से मिली नई पहचान
सपना चौधरी फेमस हरियाणवी सिंगर और डांसर है। उनके फैंस देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी है।
32 साल की सपना ने सबसे पहले हरियाणवी गानों पर डांस के जरिए पापुलेरिटी हासिल की। उनके कई वीडियो यूट्यूब और सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए थे।
साल 2016-17 में वह सलमान खान के होस्ट किए जाने वाले चर्चित रियलिटी टीवी शो बिग बॉस में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई। जिसके बाद उनकी पापुलेरिटी काफी बढ़ गई।
इस बार कांस फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान, मृणाल ठाकुर और ईशा गुप्ता जैसे कई एक्ट्रेसेस भी शामिल होने वाली हैं।
इनके साथ ही सपना चौधरी भी रेड कार्पेट पर नजर आने वाली हैं। पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने भी 76वें कांस फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू किया।
कांस फिल्म फेस्टिवल में जाने वाली छिल्लर के बाद सपना दूसरी हरियाणवी होंगी।