Boycott Maldives: पीएम मोदी पर टिप्पणी के खिलाफ मालदीव में एक्शन, मंत्री मरियम समेत 3 पर गिरी गाज

₹64.73
h
Boycott Maldives: मालदीव सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मंत्री मरियम शिउना, मालशा, और हसन जिहान को सस्पेंड कर दिया है। मालदीव सरकार के प्रवक्ता, मंत्री इब्राहिम खलील ने आजतक से कहा कि विवादित टिप्पणियों के लिए ज़िम्मेदार दोनों मंत्री और एक सांसद को उनके पद से तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने इस मुद्दे पर कहा कि मैं सोशल मीडिया पर मालदीव सरकार के मंत्रियों द्वारा भारत के खिलाफ इस्तेमाल की जा रही घृणास्पद भाषा की निंदा करता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत हमेशा मालदीव का एक अच्छा दोस्त रहा है और इस तरह की कठोर टिप्पणियों को हमारे दोनों देशों के बीच सदियों पुरानी दोस्ती पर नकारात्मक प्रभाव डालने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।

महिला मंत्री मरियम शिउना ने पीएम मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद भारत ने इसे मालदीव की मोहम्मद मुइज्जू सरकार के समक्ष उठाया था। माले में भारतीय उच्चायुक्त ने मंत्री की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई। भारत की आपत्ति के बाद मालदीव सरकार ने बयान जारी कर कहा था कि यह उनकी व्यक्तिगत राय है और मंत्री की टिप्पणी मालदीव सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती है।

हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने लक्षद्वीप का दौरा किया था और उन्होंने इस दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिसके बाद महिला मंत्री ने टिप्पणी की थी। इसके पश्चात उसकी सस्पेंशन की घटना आई सामने।

Tags

Share this story

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now